श्रीलंका के 100 रुपये के बैंकनोट पर चीन की मदद से बने एक पावर स्टेशन की तस्वीर है। इस बात पर श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या ने कहा कि श्रीलंका की ऊर्जा स्वतंत्रता चीन और श्रीलंका के बीच सहयोग से अलग नहीं की जा सकती।
हाल ही में, प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के साक्षात्कार लेते समय कहा कि श्रीलंका के लिए ऊर्जा परियोजनाएं ज़रूरी हैं। चीन श्रीलंका में हरित और सतत विकास और ऊर्जा स्वतंत्रता हासिल करने के लिए मदद करता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में श्रीलंका में और से ज़्यादा ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित होंगी। चीन-श्रीलंका सहयोग और साझेदारी के प्रतीक वाले डिज़ाइन वाले और भी बैंकनोट हो सकते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)