Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदीस अबाबा:सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का एयू सत्र कार्यक्रम आयोजित

February 8, 2026

अदीस अबाबा:सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का एयू सत्र कार्यक्रम आयोजित

स्थानीय समयानुसार 6 फरवरी को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रील्यूड” का अफ्रीकी संघ (AU) सत्र कार्यक्रम अदीस अबाबा स्थित अफ्रीकी संघ के मुख्यालय में आयोजित किया गया, इसका आयोजन सीएमजी, एयू आयोग और एयू में चीनी मिशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें एयू आयोग अध्यक्ष के प्रवक्ता नूर मोहम्मद शेख, अफ्रीकी संघ में विभिन्न अफ्रीकी देशों के राजदूत, अफ्रीकी संघ मुख्यालय के कर्मचारी, स्थानीय सांस्कृतिक संस्थानों के प्रतिनिधि, मुख्यधारा के मीडिया, चीनी वित्त पोषित उद्यमों और कन्फ्यूशियस संस्थान के छात्र सहित लगभग 400 अतिथियों ने भाग लिया।

अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद अली यूसुफ ने इस अवसर पर बधाई संदेश भेजा, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने वीडियो भाषण दिया। यूसुफ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” जैसे महत्वपूर्ण मंचों के माध्यम से, दुनिया भर के लोग चीनी संस्कृति की गहन विरासत, जीवंतता और गर्मजोशी भरी भावनाओं का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकते हैं। सांस्कृतिक स्तर पर इस आपसी समझ ने चीन और अफ्रीका के बीच आपसी समझ को प्रभावी ढंग से बढ़ाया है, मित्रता के बंधन को मजबूत किया है, चीनी और अफ्रीकी लोगों को एक-दूसरे के करीब लाया है। 2026 “चीन-अफ्रीका मानविकी आदान-प्रदान वर्ष” और चीनी पारंपरिक नववर्ष के अवसर पर, यूसुफ ने अफ्रीकी संघ की ओर से चीनी जनता को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

वहीं, सीएमजी महानिदेशक शन हाईश्योंग ने अपने वीडियो भाषण में कहा कि वसंत उत्सव चीनी सभ्यता का एक सांस्कृतिक प्रतीक है जो हजारों वर्षों से चला आ रहा है और दुनिया भर में रहने वाले चीनी लोगों को जोड़ने वाला एक आध्यात्मिक बंधन है। आज, दुनिया भर के लगभग 20 देशों और क्षेत्रों ने वसंत उत्सव को वैधानिक अवकाश घोषित किया है, और दुनिया की लगभग एक-पांचवीं आबादी इसे विभिन्न तरीकों से मनाती है।

शन हाईश्योंग ने यह भी कहा कि दर्शकों की संख्या के लिहाज़ से विश्व के सबसे बड़े वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में, सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” लगातार 43 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जो एक “नववर्ष की पूर्व संध्या का आध्यात्मिक रात्रि भोज” बन गया है। यह दुनिया भर के दर्शकों के लिए चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति और नए युग में चीन को समझने का एक अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026-2030) का शुभारंभ हो रहा है। सीएमजी महानिदेशक शन ने अपने भाषण में सभी लोगों से एक गर्मजोशी भरे और आशापूर्ण वसंत ऋतु का स्वागत करने का आह्वान किया।

अदीस अबाबा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष कार्यालय के निदेशक मोहम्मद अल-अमीन सूएफ़ ने कहा कि एक लंबे इतिहास वाले पारंपरिक त्योहार के रूप में, वसंत महोत्सव दुनिया भर के लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला एक साझा उत्सव बन गया है। चीन का पारंपरिक संस्कृति के प्रति सम्मान और उसका संरक्षण अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। वैज्ञानिक विकास की अवधारणा को कायम रखते हुए, अफ्रीकी देशों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं का पुनर्मूल्यांकन करने और उन्हें पुनर्जीवित करने की भी आवश्यकता है। उनके विचार में, यह आयोजन अफ्रीका और चीन के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक और जीवंत उदाहरण है। उन्हें आशा है कि अफ्रीका और चीन मिलकर काम करेंगे ताकि उनके बीच की मित्रता मजबूत बनी रहे और पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहे।

इस कार्यक्रम में सीएमजी “स्प्रिंग फेस्टिवल गाला” (अश्व वर्ष) और “ट्रैवल चाइना विद मूवीज़” के प्रचार वीडियो दिखाए गए। अफ्रीकी संघ मुख्यालय में प्रदर्शित होने वाली पहली चीनी एनिमेटेड फिल्म के रूप में, “नेचा 2” को इसके शानदार दृश्य प्रभावों और गहन सांस्कृतिक विषयवस्तु के लिए अतिथियों से सर्वसम्मति से प्रशंसा मिली। इसके अलावा, कार्यक्रम में इथियोपियाई कला समूहों ने जोश के साथ शास्त्रीय चीनी गीतों और विशिष्ट नृत्यों का प्रदर्शन किया, उपस्थित लोगों ने पारंपरिक चीनी नववर्ष की परंपराओं और व्यंजनों का अनुभव भी किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें