Site icon Dainik Savera Times

एआई के सहारे शिपिंग उद्योग और बुद्धिमान बना

चीनी परिवहन मंत्रालय के योजना अनुसंधान संस्थान ने हाल में वर्ष 2025 में चीन में बंदरगाह अर्थव्यवस्था के विकास की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2025 में चीन के बंदरगाह शहरों में बंदरगाह अर्थव्यवस्था में हुई वृद्धि 70 खरब युआन तक पहुंची। संबंधित शहरों के कुल आर्थिक उत्पादन में इसका अनुपात 13.6 प्रतिशत है। विशेषकर एआई के व्यापक प्रयोग के चलते पारंपरिक शिपिंग उद्योग और बुद्धिमान व कुशल दिशा में बढ़ रहा है।

उदाहरण के लिए थ्येनचिन बंदरगाह में नई पीढ़ी के कंटेनर टर्मिनल ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग होने लगा है। इससे एकल-पुल संचालन दक्षता में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ऊर्जा की खपत में 8 फीसदी की कमी आई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नौवहन उद्योग “भौतिक संपत्ति के संचालन” से “डेटा और कंप्यूटिंग शक्ति के संचालन” में बदल रहा है। थ्येनचिन के समुद्री विभाग ने डिजिटल अपग्रेड के जरिए एआई के बिग मॉडल पर निर्भर रहते हुए जल यातायात के जोखिमों की पूर्व चेतावनी और आकलन किया। इससे इसका “अनुभव-आधारित” से “समझदारी से फ़ैसले लेने” की ओर बदलाव बढ़ाया गया।

वहीं, इस साल परिवहन मंत्रालय समेत चार विभागों ने स्मार्ट शिपिंग 2030 कार्य योजना जारी की। एआई के तेज विकास के चलते भविष्य में शिपिंग के मुख्य क्षेत्रों में और अधिक स्मार्ट अनुप्रयोग किया जाएगा। इससे बंदरगाह अर्थव्यवस्था का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version