Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

APEC 2026: चीन की मेजबानी में एशिया-पैसिफिक सहयोग का नया दौर

June 19, 2026

APEC 2026: चीन की मेजबानी में एशिया-पैसिफिक सहयोग का नया दौर

एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी APEC दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक मंचों में से एक है। वर्ष 2026 में चीन इसकी मेजबानी कर रहा है। यह चीन की तीसरी मेजबानी है। पूरे वर्ष विभिन्न शहरों में बैठकें और फोरम आयोजित हो रहे हैं। इनमें दो प्रमुख बिजनेस फोरम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं- पेइचिंग में APEC बिज़नेस लीडर्स चाइना फ़ोरम और शनचन में एपेक एसएमई बिजनेस फोरम । ये आयोजन APEC के मुख्य थीम बिल्‍डिंग एन एशिया पैसिफिक कम्‍युनिटी टू परसपर टूगेदर (Building an Asia-Pacific Community to Prosper Together) यानी साथ मिलकर समृद्ध एशिया-पैसिफिक समुदाय बनाने पर केंद्रित हैं।

APEC में 21 सदस्‍य शामिल

APEC में 21 सदस्य अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। इनमें चीन,अमेरिका,जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस और कई अन्य देश हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना, आर्थिक सहयोग मजबूत करना और सभी सदस्यों की समृद्धि सुनिश्चित करना है। चीन इस मौके पर अपनी खुली नीतियों, उच्च गुणवत्ता वाले विकास और नवाचार को दुनिया के सामने रखेगा। नवंबर में शनचन में होने वाली मुख्य लीडर्स मीटिंग की तैयारी इन फोरम्स के जरिए हो रही है।

APEC बिज़नेस लीडर्स चाइना फ़ोरम: बीजिंग में उद्योग जगत का बड़ा सम्मेलन

21 जून को चीन की राजधानी पेइचिंग में APEC बिज़नेस लीडर्स चाइना फ़ोरम (APEC China Business Leaders Forum)का आयोजन हो रहा है। यह फोरम APEC के बिजनेस लीडर्स, नीति निर्माताओं, विशेषज्ञों और उद्यमियों को एक मंच पर लाएगा। यहां वे क्षेत्रीय आर्थिक चुनौतियों और अवसरों पर खुलकर चर्चा करेंगे। फोरम में खुला व्यापार, सप्लाई चेन की मजबूती, डिजिटल अर्थव्यवस्था और हरित प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। छोटे और मध्यम उद्यमों को बड़े बाजारों से जोड़ने, सतत विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा होगी।

APEC SME Business Forum: छोटे उद्यमियों का विशेष मंच

23 से 25 जून तक शनचन के लूउहू जिले में एपेक एसएमई बिजनेस फोरम आयोजित होगा। छोटे और मध्यम उद्यम APEC देशों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। इस फोरम का उद्देश्य इन्हें मजबूत करना और उन्हें वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में मुख्य फोरम के अलावा तीन समानांतर सत्र होंगे। प्रतिभागी ज्वेलरी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स कंपनियों का स्थल दौरा भी करेंगे। प्रवेश निशुल्क है और पंजीकरण 10 जून तक किया जा सकता है। विषयों में डिजिटल परिवर्तन, वित्तीय पहुंच, नवाचार, सप्लाई चेन एकीकरण, वैश्विक बाजार में प्रवेश, सतत व्यापार मॉडल और युवा उद्यमिता शामिल हैं। शनचन खुद नवाचार और छोटे उद्यमों का प्रमुख केंद्र है। यहां से कई विश्व स्तर की टेक कंपनियां निकली हैं। यह फोरम नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। लूउहू जिले की जीवंतता और स्थानीय उद्योगों के साथ जुड़ाव इसे यादगार बनाएगा।

APEC के व्यापक लक्ष्य और चीन की भूमिका

APEC का 2040 का विजन है-एक खुला, गतिशील, लचीला और शांतिपूर्ण एशिया-पैसिफिक क्षेत्र। चीन की प्राथमिकताएं खुलापन, नवाचार और समावेशी सहयोग पर आधारित हैं। बिजनेस लीडर्स फोरम बड़े उद्योगपतियों को जोड़ेगा तो एसएमई फोरम छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाएगा। दोनों मिलकर पूरे आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा देंगे। चीन ने अपने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के विकास और प्रौद्योगिकी प्रगति के अनुभवों को APEC सदस्यों के साथ साझा किया है। चीन की विन विन सोच के तहत बड़े और छोटे सभी उद्यम साथ-साथ आगे बढ़ सकें।

वर्तमान में कई चुनौतियां हैं

वर्तमान समय में संरक्षणवाद, सप्लाई चेन व्यवधान और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। APEC जैसे मंच संवाद और सहयोग का मार्ग प्रशस्त करते हैं। जून में आयोजित होने वाले दोनों आयोजन नवंबर की मुख्य बैठक की मजबूत नींव रखेंगे। APEC सदस्यों के बीच व्यापार की मात्रा पहले से ही बहुत अधिक है। इन फोरम्स से इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। युवा उद्यमी, महिलाएं और स्टार्टअप्स को खास लाभ मिलेगा। ये आयोजन न सिर्फ चीन के लिए बल्कि पूरे एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के लिए अवसर हैं। चीन खुली अर्थव्यवस्था, हरित विकास और डिजिटल नवाचार के माध्यम से क्षेत्रीय समृद्धि में योगदान दे रहा है।APEC 2026 की ये बैठकें दिखाती हैं कि मिलकर काम करने से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— डी के)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें