Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशियन कप में जीत के साथ शुरुआत की

March 4, 2026

चीन की महिला फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशियन कप में जीत के साथ शुरुआत की

3 मार्च को हुए 2026 एएफसी महिला एशियाई कप के ग्रुप B मैच में, डिफेंडिंग चैंपियन चीन ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। उस दिन खेले गए दूसरे ग्रुप B मैच में, नॉर्थ कोरिया ने उज़्बेकिस्तान को 3-0 से हराया। चीन का मुकाबला 6 मार्च को उज़्बेकिस्तान से होगा।

इस साल का एशियाई महिला कप 1 से 21 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हो रहा है। जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट फॉर्मेट के हिसाब से, हर ग्रुप से टॉप दो टीमें और तीसरे नंबर पर रहने वाली दो सबसे अच्छी टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें