Site icon Dainik Savera Times

चीन में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक

China News

China News

आंकड़ों के अनुसार 31 मई तक चीन में वर्ष 2026 में बॉक्स ऑफिस की कमाई 15 अरब 70 करोड़ युआन से अधिक हो चुकी है। इनमें फिल्म “प्रिय आप” (Dear You) की बॉक्स ऑफिस की कमाई 1 अरब 40 करोड़ युआन से अधिक रही, जो वर्ष 2026 में बॉक्स ऑफिस के तीसरे स्थान पर रही।

गर्मियों की छुट्टियों के आने के चलते अब 50 से अधिक फिल्में रिलीज़ के लिए शेड्यूल की जा चुकी हैं, जिनमें इतिहास, विज्ञान कथा, युवा और एनिमेशन आदि विषय शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म के प्रोत्साहन से खपत भी बढ़ाई जा रही है।

बताया जाता है कि फिल्म “प्रिय आप” में प्रवासी चीनियों के बारे में आधी सदी से भी ज़्यादा समय की दिल को छू लेने वाली कहानी सुनाई गई। यह फिल्म 30 जून तक थिएटर में दिखाई जाएगी और विदेशों में भी लांच होगी।

वर्ष 2026 में फिल्म अर्थव्यवस्था के सर्वद्धन वर्ष का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके प्रोत्साहन में चीन के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म देखने की अलग-अलग उदार नीतियां लागू की गईं। फिल्म टिकट के सहारे पर्यटन, खानपान, हॉटल और सांस्कृतिक उत्पाद की खपत बढ़ी और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण इंजन बन गई। आंकड़ों के अनुसार अब तक चीन में फिल्म औद्योगिक श्रृंखला का कुल उत्पादन मूल्य 2 खरब 50 अरब युआन के बराबर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version