Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने चीन के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात की

April 23, 2026

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने चीन के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात की

स्थानीय समयानुसार 22 अप्रैल को, कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने नोम पेन्ह में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और रक्षा मंत्री डोंग जून से मुलाकात की, जो विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच चीन-कंबोडिया “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक में भाग ले रहे थे। हुन मानेत ने वांग यी से चीनी नेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देने, राष्ट्रपति शी चिनफिंग और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीन की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर बधाई देने और कंबोडिया के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए चीन के व्यापक समर्थन तथा कंबोडियाई शाही परिवार के चिकित्सा उपचार और जांच के लिए उत्कृष्ट सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद देने का अनुरोध किया। हुन मानेत ने कहा कि कंबोडिया चीन को अपना सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय मित्र मानता है।

वांग यी ने कहा कि चीन, राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कंबोडियाई नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति का पालन करेगा, चीन और कंबोडिया के विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक आयोजित करेगा, विकास और सुरक्षा के दो प्रमुख कार्यों में समन्वय स्थापित करेगा, जनजीवन और जनभावना के दो मूलभूत सिद्धांतों का पालन करेगा, बाहरी हस्तक्षेप को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही रणनीतिक पारस्परिक विश्वास को लगातार गहरा करेगा, चौतरफा सहयोग को बढ़ावा देगा और अपने-अपने देशों के विकास, पुनरुद्धार और दीर्घकालिक स्थिरता में योगदान देगा। साथ ही चीनी रक्षा मंत्री डोंग जून ने चीन और कंबोडिया के रक्षा विभागों के बीच सहयोग का परिचय भी दिया।

ठीक उसी दिन में, नोम पेन्ह में विदेश मंत्रियों और रक्षा मंत्रियों के बीच चीन-कंबोडिया “2+2” रणनीतिक संवाद तंत्र की पहली बैठक आयोजित की गई। चीनी विदेश मंत्री वांग यी और रक्षा मंत्री डोंग जून ने कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री प्राक सोखोन तथा उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री टी सिहा के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों, राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग तथा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया और व्यापक सहमति पर पहुंचे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी देखें : दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकली ENO-कॉफी बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें