तिब्बती बौद्ध धर्म की 22वीं “थो राम पा” उच्च स्तरीय अकादमी डिग्री सम्मानित करने की रस्म हाल ही में पेइचिंग में स्थित चीनी उच्च स्तरीय तिब्बती बौद्ध धर्म कॉलेज में आयोजित हुई। राजकीय धार्मिक मामला प्राधिकरण द्वारा जारी तिब्बती बौद्ध धर्म की अकादमी डिग्री प्रदान करने की नियमावली और उच्च स्तरीय अकादमी डिग्री के आवेदन की शर्तें तथा अनुमोदन के नियमों के मुताबिक सख्त पात्रता जांच, सूत्रों पर तर्क परीक्षा, निबंध रक्षा,समीक्षा और मतदान आदि प्रक्रिया के बाद तिब्बती बौद्ध धर्म के गेलुग संप्रदाय,साक्या संप्रदाय और जोनांग संप्रदाय से आये 34 लामा छात्रों को“थो राम पा” की डिग्री प्राप्त हुई।
चीनी उच्च स्तरीय तिब्बती बौद्ध धर्म कॉलेज के अध्यक्ष तुल्कु व्जामद्बयांगस ने“थो राम पा” प्राप्त करने वाले लामाओं को डिग्री के प्रमाण पत्र प्रदान किये। तिब्बती बौद्ध धर्म जगत के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ लामाओं ने स्थल पर उपस्थित होकर उनको बधाई दी। रस्म के बाद 11वें पंचेन लामा ने उनसे मुलाकात की।
वर्ष 2004 से अब तक कुल 433 लामा छात्रों को“थो राम पा” डॉक्टरेट के बराबर अकादमी डिग्री हासिल हुई है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...