Site icon Dainik Savera Times

चीन और नामीबिया ने आपसी रिश्तों को एक नए दौर में साझा भविष्य वाले चीन-नामीबिया समुदाय तक पहुंचाया

China and Namibia have taken mutual relations to a new stage

China and Namibia have taken mutual relations to a new stage

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 जुलाई को पेइचिंग में यात्रा पर आयी नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सम्बंध को नये युग में चीन-नामीबिया साझा भविष्य वाले समुदाय तक उन्नत किया। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और नामीबिया के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता और समान विकास का अनुसरण है। चीन नामीबिया के साथ विकास अवधारणा के आदान-प्रदान और विकास रणनीतियों के जुड़ाव को मजबूत कर अपने-अपने आधुनिकीकरण के रास्ते पर साथ-साथ चलने को तैयार है।

शी ने नये युग में चीन-नामीबिया साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए तीन सुझाव पेश किये, जिनमें पारस्परिक समर्थन मजबूत कर अवधारणाओं के संवाद को गहराना, सहयोग की संभावनाओं को खोल कर सहयोग का स्तर उन्नत करना और एकजुटता व समन्वय पर कायम रहकर बहुपक्षवाद की सुरक्षा शामिल है। वार्ता में शी ने कहा कि अफ्रीका को प्रचुर खनिज संसाधनों में मदद देना और अफ्रीका के संसाधन के लाभ को विकास के इंजन के रूप में परिवर्तित करना अफ्रीका का आधुनिकीकरण गति देने का महत्वपूर्ण रास्ता है। चीन नामीबिया समेत अफ्रीकी देशों के साथ खनिज सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने कहा कि नामीबिया और चीन की मित्रता का लंबा इतिहास है। दोनों देशों के सम्बंध का दीर्घकाल तक उच्च स्तरीय विकास होता रहा है। नामीबिया चीनी अनुभवों से सीखना चाहता है और दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ाने को तैयार है। प्रतीक्षा है कि दोनों पक्ष उद्योग, खनिज, बुनियादी संस्थापन, अंतरिक्ष उड्डयन, विज्ञान व तकनीक, कृषि तथा जल संरक्षण में सहयोग मजबूत करेंगे। वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा व मानव संसाधन क्षेत्र में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। दोनों पक्षों ने नये युग में साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

Exit mobile version