चीन का आर्थिक विकास बीते कुछ वर्षों में वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद स्थिरता, लचीलापन और नवाचार का उदाहरण रहा है। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी किए जाने वाले “2025 राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास सांख्यिकीय कम्यूनिके” की प्रतीक्षा पूरे विश्व के आर्थिक विश्लेषकों और नीति निर्माताओं को है। यह दस्तावेज न केवल चीन की अर्थव्यवस्था का आईना होगा, बल्कि वैश्विक आर्थिक स्थिति के लिए एक महत्वपूर्ण संकेतक भी है।
पिछले कुछ वर्षों में, चीन ने उच्च-गुणवत्ता वाले विकास के मार्ग पर दृढ़ता से कदम बढ़ाए हैं। नवाचार-संचालित विकास रणनीति, डिजिटल अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार और हरित औद्योगिक परिवर्तन ने चीन की अर्थव्यवस्था को एक नई गति प्रदान की है। “डुअल सर्कुलेशन” रणनीति के तहत, घरेलू बाजार की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है, जबकि “बेल्ट एंड रोड” पहल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहयोग नए स्तर पर पहुंच रहा है। चीन ने 2025 की पहली छमाही में जीडीपी वृद्धि 5.3 प्रतिशत हासिल की, जो औद्योगिक उत्पादन, निर्यात और लक्षित निवेश से प्रेरित रही। यह वैश्विक चुनौतियों के बावजूद स्थिरता का प्रतीक है, जहां उत्पादन-मांग में संतुलन बना रहा। उच्च गुणवत्ता वाली विकास नई ऊंचाइयों को छू रही है। वर्ष 2025 में चीन की अर्थव्यवस्था ने उच्च-गुणवत्ता विकास के लक्ष्य को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। ये सभी संकेतक चीन की अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद को दर्शाते हैं।
साथ ही, हरित और कम-कार्बन विकास की दिशा में उठाए गए कदम उल्लेखनीय रहे। नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा-दक्ष तकनीक और पर्यावरण संरक्षण नीतियों के माध्यम से चीन ने आर्थिक वृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का प्रयास किया। यह दृष्टिकोण वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के प्रति जिम्मेदार रुख को भी दर्शाता है। चीनी सरकार की ठोस आर्थिक नीतियों और जन-केंद्रित विकास दर्शन ने न केवल देश के भीतर लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विकासशील देशों के लिए चीन का विकास मॉडल एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मोर्चे पर भी चीन ने खुली अर्थव्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। व्यापार, निवेश और आपूर्ति-श्रृंखलाओं में स्थिरता के लिए किए गए प्रयासों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को सकारात्मक संकेत मिले।
कुल मिलाकर, “2025 के राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास पर सांख्यिकीय विज्ञप्ति” चीन की उस विकास-रणनीति को रेखांकित करेगी, जिसमें स्थिरता, नवाचार, हरित परिवर्तन और जन-केंद्रित दृष्टि का समन्वय दिखाई देता है। यह न केवल चीन के लिए, बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था के लिए भी भरोसे और सहयोग का संदेश है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—देवेंद्र सिंह)

