Site icon Dainik Savera Times

पहली छमाही में चीन की अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ गुणवत्ता की ओर अग्रसर

12 जुलाई को चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के राष्ट्रीय सूचना केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में ऑफलाइन खरीदारी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही में साल-दर-साल 5.7% की वृद्धि हुई, और उपभोग में सुधार की प्रवृत्ति जारी रही। रणनीतिक उभरते उद्योगों से संबंधित पेटेंट स्वीकृतियों की संख्या में 15.6% की वृद्धि हुई, जबकि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मानवाकार रोबोट जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में पूंजी निवेश की राशि में 118.4% की वृद्धि दर्ज की गई, जो उच्च-गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास के नवाचार इंजन की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

ऑफलाइन उपभोग के बड़े आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी से जून तक ऑफलाइन उपभोग भुगतान राशि में साल-दर-साल 2.7% की वृद्धि हुई, जिसमें वस्तु उपभोग में 4.0% और सेवा उपभोग में 0.8% की वृद्धि शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग अपेक्षाकृत अधिक रही, जिसमें 9.5% की वृद्धि हुई। संस्कृति-पर्यटन से संबंधित परिवहन और खानपान उपभोग की गर्मी लगातार बनी रही, जिसमें क्रमशः 6.1% और 4.9% की वृद्धि हुई। 

इस वर्ष की शुरुआत से, उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में निवेश की गर्मी लगातार बढ़ी है। जनवरी से जून तक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानवाकार रोबोट जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में पूंजी निवेश की राशि में साल-दर-साल 118.4% की वृद्धि हुई, जबकि कम्प्यूटेशनल पावर जैसे क्षेत्रों में डिजिटल बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के ठेका मूल्य में 23.0% की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version