Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के इंजीनियरिंग मशीनरी निर्यात में 33.4% की वृद्धि

March 23, 2026

चीन के इंजीनियरिंग मशीनरी निर्यात में 33.4% की वृद्धि

चीन के इंजीनियरिंग मशीनरी उद्योग संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के पहले दो महीनों में देश के इंजीनियरिंग मशीनरी उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय तेज़ी दर्ज की गई है। नवीनतम आँकड़ों के मुताबिक, जनवरी और फ़रवरी के दौरान इंजीनियरिंग मशीनरी का कुल निर्यात मूल्य 10 अरब 68 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 33.4 प्रतिशत अधिक है। विशेष रूप से, फ़रवरी महीने में लंबे वसंतोत्सव अवकाश के बावजूद निर्यात 5.1 अरब डॉलर से अधिक रहा, जो वर्ष 2025 के मासिक औसत निर्यात की तुलना में 50.15 प्रतिशत अधिक है।

क्षेत्रीय आधार पर विश्लेषण करने पर स्पष्ट होता है कि चीन के इंजीनियरिंग मशीनरी उत्पादों की माँग सभी महाद्वीपों में बढ़ी है। अफ्रीका में निर्यात में 77 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जबकि ओशिनिया में यह वृद्धि 50.6 प्रतिशत और यूरोप में 28.1 प्रतिशत रही। ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल से जुड़े देशों और क्षेत्रों में निर्यात का कुल मूल्य 4 अरब 63 करोड़ 80 लाख डॉलर तक पहुँचा, जो कुल निर्यात का 43.4 प्रतिशत है और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 24.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

उत्पाद श्रेणियों के संदर्भ में, इंजीनियरिंग मशीनरी के पुर्ज़ों, ट्रैक किए गए उत्खनन यंत्रों तथा ऑफ-रोड माइनिंग डंप ट्रकों के निर्यात में विशेष वृद्धि देखी गई है। इसके साथ ही, उच्च-स्तरीय और विद्युतीकृत मशीनें निर्यात की नई उभरती श्रेणियों के रूप में सामने आई हैं।

उद्योग संघ के एक अधिकारी ने कहा कि चीन का इंजीनियरिंग मशीनरी उद्योग लगातार अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ कर रहा है और आने वाले समय में निर्यात में स्थिर वृद्धि की संभावना बनी हुई है। उनका मानना है कि यह रुझान ‘मेड इन चाइना’ के उच्च गुणवत्ता वाले वैश्विक विस्तार को नई गति देगा। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें