Site icon Dainik Savera Times

वसंत त्योहार के दौरान 5 अरब 75 करोड़ युवान तक पहुंचा चीन का फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

China film box office collection reaches 5.75 billion yuan

China film box office collection reaches 5.75 billion yuan

चीनी राजकीय फिल्म प्राधिकरण द्वारा 24 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार चीन के सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार वसंत त्योहार की नौ दिन की छुट्टियों में 12 करोड़ से अधिक दर्शकों की संख्या के साथ चीन का फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 अरब 75 करोड़ युवान (करीब 82 करोड़ 86 लाख अमेरिकी डॉलर) दर्ज हुआ।

कॉमेडी “Pegasus 3” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 अरब 92 करोड़ 70 लाख युवान दर्ज हुआ, जो रैंकिंग में पहले स्थान पर रहा। उल्लेखनीय बात है कि इस फिल्म के प्रमुख अभिनेता शन तंग की कुल फिल्मों का बॉक्स आफिस कलेक्शन 40 अरब युवान को पार कर गया है। परिचय के अनुसार इस वसंत त्योहार की छुट्टियों में प्रदर्शित फिल्मों के विषय प्रचुर हैं और शैलियां भिन्न हैं, जिसने विभिन्न वर्गों के दर्शकों की मांग पूरी की।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version