Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाई

July 23, 2026

चीन ने अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना बनाई

चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग और राष्ट्रीय ऊर्जा ब्यूरो ने हाल में संयुक्त रूप से अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना जारी की। इसमें ऊर्जा के वितरण और औद्योगिक नवाचार आदि में कई कार्य निर्धारित किए गए।

योजना में कहा गया है कि पश्चिमोत्तर, उत्तरी व पूर्वोत्तर चीन में स्थित राष्ट्र स्तरीय पवन ऊर्जा व फोटोवोल्टिक बिजली उत्पादन के एकीकृत विकास आधार, अपतटीय पवन ऊर्जा और जलविद्युत, पवन ऊर्जा व फोटोवोल्टिक के एकीकृत व वितरित नवीन ऊर्जा के वितरण में सुधार किया जाएगा। 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान पश्चिमोत्तर, उत्तरी व पूर्वोत्तर चीन में स्थित राष्ट्र स्तरीय पवन ऊर्जा व फोटोवोल्टिक बिजली उत्पादन के एकीकृत विकास आधार में 37 करोड़ किलोवाट से ज्यादा नई स्थापित क्षमता बढ़ाई जाएगी।

पूरे देश में शुरू की गई नई अपतटीय पवन ऊर्जा का पैमाना लगभग 10 करोड़ किलोवाट तक पहुंचेगा। अक्षय ऊर्जा के गैर-विद्युत उपयोग में सफलता प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। बायोमास ऊर्जा का विविध व कुशल उपयोग बढ़ाया जाएगा और व्यापक रूप से अक्षय ऊर्जा की खपत का स्तर उन्नत किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें