Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर नियम लागू होगा

July 1, 2026

चीन में सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर नियम लागू होगा

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद का आदेश दिया। सेवानिवृत्त सैनिकों के रोज़गार और उद्यमिता बढ़ाने पर नियम इस साल 1 अगस्त को लागू होगा। नियम का उद्देश्य है सेवानिवृत्त सैनिकों के रोजगार के अवसर और उद्यमिता बढ़ाया जाय, सेवानिवृत्त सैनिकों के मानव संसाधन की भूमिका निभाई जाए, सेवानिवृत्त सैनिकों के कानूनी हितों की रक्षा की जाए और सैनिकों को समाज में सम्मानित पेशा बनाया जाए।

नियम में कहा गया है कि सेवानिवृत्त सैनिकों के रोज़गार और उद्यमिता से जुड़े कार्य में समावेशी और उदार नीति को मिलाने के सिद्धांत पर कायम रहता है। सरकार के प्रोत्साहन में, बाजार के निर्देश में और समाज के समर्थन में रोज़गार और उद्यमिता करने में सेवानिवृत्त सैनिकों का प्रोत्साहन और समर्थन किया जाएगा। करियर चुनने का सही विचार रखने में सेवानिवृत्त सैनिकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

नियम के अनुसार सरकार सेवानिवृत्त सैनिकों का शिक्षण और प्रशिक्षण मजबूत करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा परीक्षा में भाग लेने और औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने में सेवानिवृत्त सैनिक संबंधित नियम के अनुसार उदार नीति और सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, नियम में रोजगार अधिमान्य उपाय और उद्यमिता समर्थन उपाय भी निश्चित किए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें