आजकल विदेशी व्यापार की बात हो तो सबसे पहले नाम आता है कैंटन फेयर का। चीन का ये सबसे पुराना और सबसे बड़ा ट्रेड फेयर दुनिया भर के बिजनेसमैन को एक जगह लाता है। अब 139वीं कैंटन फेयर शुरू हो चुकी है और ये 2026 में विदेशी व्यापार को स्थिर रखने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का बड़ा हथियार बनने वाली है।
139वीं कैंटन फेयर कब और कहां हो रही है?
139वीं चीन इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट फेयर जिसे कैंटन फेयर कहा जाता है 15 अप्रैल से 5 मई 2026 तक ग्वांगझू शहर में चल रही है। सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक एग्जीबिशन खुली रहती है। जगह है चीन इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट फेयर कॉम्प्लेक्स, क्वांगच्यो। कुल एग्जीबिशन एरिया इस बार रिकॉर्ड 1.55 मिलियन वर्ग मीटर है जो पिछले किसी भी सेशन से ज्यादा है। चाइनीज कॉमर्स मिनिस्ट्री ने साफ कहा है कि इस बार की कैंटन फेयर को सफल बनाना 2026 में विदेशी व्यापार को स्थिर रखने और बाजारों को डाइवर्सिफाई करने का एक अहम कदम है। मतलब ये सिर्फ एक फेयर नहीं, बल्कि चीन की पूरी एक्सपोर्ट स्ट्रैटजी का हिस्सा है।
55 सेक्शन्स और नई स्पेशलाइज्ड जोन्स
इस बार कुल 55 सेक्शन्स हैं। पुरानी चीजें तो हैं ही, लेकिन नई टेक्नोलॉजी और स्मार्ट प्रोडक्ट्स पर खास फोकस है। सर्विस रोबोट्स और स्मार्ट हेल्थकेयर की डेडिकेटेड जोन्स पहले से चल रही हैं और इस बार भी जारी हैं। सर्विस रोबोट्स जोन में ह्यूमनॉइड रोबोट्स, रोबोटिक डॉग्स, कॉफी रोबोट्स, क्लीनिंग रोबोट्स, डिलीवरी रोबोट्स जैसी चीजें दिखाई जा रही हैं। स्मार्ट हेल्थकेयर जोन में इंटेलिजेंट डायग्नोस्टिक इक्विपमेंट, मेडिकल रोबोट्स, स्मार्ट मॉनिटरिंग और स्मार्ट रिहैबिलिटेशन की प्रोडक्ट्स हैं। अब सबसे रोमांचक बात-इस बार आठ नई स्पेशलाइज्ड जोन्स जोड़ी गई हैं। इनमें स्मार्ट वियरेबल्स जैसे स्मार्ट वॉच, फिटनेस ट्रैकर, VR ग्लासेस,डिस्प्ले टेक्नोलॉजीज,कंज्यूमर ड्रोन्स,एग्रीकल्चरल ड्रोन्स आदि शामिल हैं। ये नई जोन्स दिखाती हैं कि चीन अब नई क्वालिटी प्रोडक्टिव फोर्सेस पर पूरा जोर दे रहा है। एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन टेक्नोलॉजी, AI और स्मार्ट लिविंग सब कुछ यहां एक साथ देखने को मिल रहा है। फेज 1 में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज, न्यू एनर्जी व्हीकल्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन आदि शामिल हैं। फेज 2 क्वालिटी होम लाइफ पर है और फेज 3 हेल्थ, फैशन, टॉयज और बेटर लाइफ प्रोडक्ट्स पर।
प्रोक्योरमेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के नए उपाय
इस बार आयोजकों ने खरीदारों के लिए खास इंतजाम किए हैं। प्रोक्योरमेंट एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए कई नए स्टेप्स उठाए गए हैं। मैचमेकिंग सेशन्स, लाइवस्ट्रीम्ड एग्जीबिशन टूर्स, इंटरएक्टिव फॉर्मेट्स सब कुछ है. नई प्रोडक्ट्स की संख्या पिछले बार से 27 प्रतिशत बढ़ाई गई है। खरीदार अब आसानी से सप्लायर्स से मिल सकते हैं.प्रोडक्ट्स को करीब से देख और एक्सपीरियंस कर सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी पूरी तरह एक्टिव है। फेयर खत्म होने के बाद भी ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म रेगुलर बेस पर चलता रहेगा, ताकि जो लोग फिजिकली नहीं आ पाए, वो भी बिजनेस कर सकें। कैंटन फेयर ऐप के जरिए भी सब कुछ देखा और ट्रैक किया जा सकता है।
इतना बड़ा स्केल क्यों है?
इस बार 30,000 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। बूथ्स की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर है। दुनिया भर से लाखों बायर्स आने वाले हैं. ये फेयर चीन को ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूत बनाए रखने में मदद कर रही है। खासकर जब ग्लोबल ट्रेड में अनिश्चितता है, तब कैंटन फेयर जैसे प्लेटफॉर्म नए बाजार खोलने और पुराने रिश्तों को मजबूत करने का काम करते हैं। यहां आपको ट्रेडिशनल प्रोडक्ट्स से लेकर कटिंग-एज टेक्नोलॉजी तक सब कुछ मिलता है। एक तरफ न्यू एनर्जी, स्मार्ट मोबिलिटी, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, दूसरी तरफ होम डेकोर, गिफ्ट्स, फैशन, हेल्थ प्रोडक्ट्स। ग्रीन और लो-कार्बन प्रोडक्ट्स, पर्सनलाइज्ड और कस्टमाइज्ड आइटम्स भी खूब दिख रहे हैं।
भारतीय बिजनेस के लिए क्या मतलब?
भारत और चीन के बीच ट्रेड काफी बड़ा है। ऐसे फेयर में भारतीय खरीदार और सप्लायर्स दोनों को फायदा होता है। यहां सस्ते लेकिन क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं। नए ट्रेंड्स समझने का मौका मिलता है और डायरेक्ट कांटैक्ट से डील्स आसान हो जाती हैं। खासकर स्मार्ट वियरेबल्स, ड्रोन्स, रोबोट्स और हेल्थ टेक जैसे सेक्टर्स में भारतीय कंपनियां पार्टनरशिप ढूंढ सकती हैं। कुल मिलाकर, 139वीं कैंटन फेयर चीन की ओपन ट्रेड और इनोवेशन ड्रिवन ग्रोथ की तस्वीर पेश कर रही है। कॉमर्स मिनिस्ट्री इसे 2026 की विदेशी व्यापार नीति का अहम हिस्सा मान रही है। तीन हफ्तों तक चलने वाला ये मेगा इवेंट न सिर्फ चाइनीज एक्सपोर्टर्स को नए ऑर्डर्स दिला रहा है, बल्कि दुनिया भर के बिजनेस को चीन के मैन्युफैक्चरिंग पावर का एहसास भी करा रहा है। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं ट्रेड करना चाहते हैं या बस नई टेक्नोलॉजी देखना पसंद करते हैं तो कैंटन फेयर जैसा प्लेटफॉर्म और कहीं नहीं मिलेगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हमेशा उपलब्ध है, इसलिए जो लोग ग्वांगझू नहीं पहुंच पाए वो भी घर बैठे कनेक्ट हो सकते हैं। 2026 की ये कैंटन फेयर साबित कर रही है कि चीन अभी भी ग्लोबल ट्रेड का बड़ा प्लेयर है और स्मार्ट इनोवेशन के साथ आगे बढ़ रहा है। चाहे सर्विस रोबोट्स हों, स्मार्ट वियरेबल्स हों या एग्रीकल्चर ड्रोन्स यहां भविष्य की झलक साफ दिख रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) (लेखक- डी के)