Site icon Dainik Savera Times

चीन में सप्लाई चेन का सबसे बड़ा मेला: दुनिया के 85 देशों की 676 से अधिक कंपनियां

Biggest supply chain fair in China

Biggest supply chain fair in China

Biggest supply chain fair in China: चीन की राजधानी पेइचिंग में चौथा चीन इंटरनेशनल सप्‍लाई चेन एक्‍सपो शुरू हो गया है। यह आयोजन 26 जून तक चाइना इंटरनेशनल एग्ज़ीबिशन सेंटर शुनयी में हो रहा है और इसमें दुनिया भर के व्यापार, उद्योग और सरकारों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस एक्सपो को दुनिया का पहला राष्ट्रीय-स्तर का सप्लाई चेन एक्सपो कहा जाता है जो आपूर्ति श्रृंखलाओं के अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मजबूती पर केंद्रित है।

इस साल का थीम: दुनिया को जोड़ना

इस बार के CISCE का मुख्य विषय कनेक्‍टेड द वर्ल्‍ड फॉर ए शेयरड फयूचर रखा गया है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया को जोड़कर एक साझा भविष्य की दिशा में सहयोग बढ़ाना। इसके लिए व्यापारिक साझेदारी, तकनीकी एक्सचेंज और वैश्विक आर्थिक सहयोग को एक मंच पर लाया गया है।

वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करने का मुद्दा

पिछले कुछ वर्षों में महामारी, भू-राजनीतिक चुनौतियों और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण सप्लाई चेन यानी वस्तु उत्पादन से लेकर रिटेल तक के रास्ते बहुत प्रभावित हुए हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए CISCE एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है जहां देश और कंपनियां मिलकर जटिल वैश्विक सप्लाई नेटवर्क को स्थिर और सुरक्षित बनाने पर चर्चा कर रहे हैं। चीन के उप प्रधानमंत्री डिंग शुएक्सियांग ने उद्घाटन समारोह में कहा कि वैश्विक औद्योगिक और सप्लाई चेन की स्थिरता के लिए सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए। इससे यह स्पष्ट होता है कि एक्सपो का उद्देश्य सिर्फ व्यापार नहीं बल्कि भरोसेमंद आपूर्ति नेटवर्क बनाना भी है।

एक्सपो का ढांचा और प्रदर्शन क्षेत्र

इस साल एक्सपो को 6 चेन + 1 सेवा जोन की योजना के साथ डिजाइन किया गया है। इसका मतलब यह है कि छह मुख्य उद्योग क्षेत्रों के अलावा एक सप्लाई चेन सेवा क्षेत्र भी शामिल है।

1. डिजिटल टेक्नोलॉजी चेन

इस क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, डेटा प्रोसेसिंग और स्मार्ट सिस्टम जैसी तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस बार एक्सपो में AI के लिए एक अलग सेक्शन भी शामिल किया गया है जिसमें डेटा से लेकर कंप्यूटिंग और एआई समाधान तक पूरा इकोसिस्टम दिखाया जा रहा है।

2. एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग चेन

यह क्षेत्र आधुनिक और प्रगतिशील निर्माण तकनीकों से जुड़ा है जिसमें रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनरी के उदाहरण शामिल हैं।

3. ग्रीन एग्रीकल्चर चेन

इस हिस्से में टिकाऊ कृषि तकनीक, सुरक्षित खाद्य सप्लाई और पर्यावरण-हितैषी खेती पर जोर दिया गया है।

4. हेल्दी लिविंग चेन

स्वास्थ्य सेवाएं, मेडिकल टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर सप्लाई से जुड़े समाधान यहां दिखाए जा रहे हैं।

5. इंटेलिजेंट व्हीकल्स चेन

स्मार्ट वाहन, इलेक्ट्रिक कार टेक्नोलॉजी और उससे जुड़ी सप्लाई चेन इस भाग की मुख्य बात है।

6. क्लीन एनर्जी चेन

यह हिस्सा स्वच्छ ऊर्जा, नवीकरणीय संसाधन और भविष्य की ऊर्जा तकनीकों को प्रदर्शित करता है।

7. सप्लाई चेन सर्विसेज एग्जीबिशन जोन

यह वह क्षेत्र है जहां लॉजिस्टिक्स, फाइनेंस, सप्लाई चेन कंसल्टिंग जैसी सेवाओं का प्रदर्शन होता है।

इस साल एक्सपो में 676 से अधिक कंपनियां और उद्योग समूह शामिल हैं जो दुनिया भर के 85 देशों और क्षेत्रों से आए हैं। इसमें विदेशी निवेश वाली कंपनियों की हिस्सेदारी लगभग 36.5% है, जिससे इसका अंतरराष्ट्रीय स्वरूप साफ होता है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों समेत कुल मिलाकर 1200 से अधिक होने की उम्मीद है। इस एक्सपो में कई प्रमुख वैश्विक कंपनियों और समूहों ने अपने नवीन-नवीन उत्पाद और समाधान पेश किए हैं।

उदाहरण के लिए चीन रिर्सोसेज ग्रुप जो दुनिया की बड़ी बहु-क्षेत्रीय कंपनियों में से एक है ने अपने ग्रीन और लो-कार्बन सप्लाई चेन मॉडल को प्रदर्शित किया है। इसने सस्टेनेबल और पर्यावरण-मित्र सप्लाई ढांचे का प्रदर्शन किया, जो भविष्य की औद्योगिक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है।Yum China ने अपने AI + रोबोटिक्स संचालन प्रणाली को पेश किया जो आपूर्ति नेटवर्क और उत्पादन प्रक्रियाओं में तकनीकी सहयोग की मिसाल है।

क्यों यह एक्सपो आज के समय में महत्वपूर्ण है?

आज विश्व भर की अर्थव्यवस्था ग्‍लोबली जुड़ी हुई है। बाजार, उत्पादन और वितरण के बीच जो कड़ी होती है वह सप्लाई चेन कहलाती है। पिछले कुछ सालों में महामारी, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक बदलावों के कारण सप्लाई चेन कमजोर पड़ गई थी। इस वजह से वैश्विक सहयोग, नई तकनीकी साझेदारी और भरोसेमंद आपूर्ति नेटवर्क की मांग और बढ़ गई है जिसका समाधान CISCE जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से ढूंढा जा रहा है।

यह आयोजन न सिर्फ व्यापार का एक बड़ा मेला है, बल्कि यह वैश्विक औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और मजबूत सप्लाई नेटवर्क को बनाने का एक केंद्र भी है। इस एक्सपो से व्यापारिक दुनिया को नई सोच, भरोसेमंद साझेदारी और तकनीकी प्रगति का संदेश मिल रहा है जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्थायित्व और सहयोग को मजबूत किया जा सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक— डी के)

Exit mobile version