Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभिन्न देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य के स्वस्थ विकास को बढ़ाने को तैयार है चीन: वांग यी

February 24, 2026

विभिन्न देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य के स्वस्थ विकास को बढ़ाने को तैयार है चीन: वांग यी

23 फरवरी को पेइचिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने वीडियो लिंक से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र की उच्च स्तरीय बैठक में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक शासन पहल को अब तक 150 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला है। चीन विभिन्न देशों के साथ वैश्विक शासन पहल के कार्यांवयन के अवसर पर वैश्विक मानवाधिकार शासन संपूर्ण बनाने और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्य के स्वस्थ विकास को बढ़ाने को तैयार है।

वांग यी ने अपने भाषण में कहा कि हमें प्रभुसत्ता की समानता पर कायम रहकर वैश्विक मानवाधिकार शासन की प्रारंभिक आकांक्षा की सुरक्षा कर न्यायपूर्ण, युक्तियुक्त और समावेशी वैश्विक मानवाधिकार शासन व्यवस्था का निर्माण बढ़ाना है। हमें अंतर्राष्ट्रीय कानूनी शासन का पालन कर वैश्विक मानवाधिकार शासन का आधार मजबूत करना चाहिए। विभिन्न देशों को दूसरे देश के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करने वाले स्वर्ण नियम की सुरक्षा कर मानवाधिकार के बहाने से दोहरे मापदंड की कथनी और करनी से इंकार करना चाहिए।

वांग यी ने अपने भाषण में बहुपक्षवाद, जन केंद्रित सिद्धांत, कार्रवाई उन्मुख दृष्टिकोण पर भी बल दिया।

वांग यी ने कहा कि वर्ष 2026 चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है। चीन विभिन्न देशों के साथ समग्र मानवता के समान मूल्यों का प्रचार-प्रसार कर मिलकर मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने का उत्सुक है ताकि मानवाधिकार के विकास से पूरे विश्व को कल्याण मिले।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें