Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली तिमाही में चीन के सामाजिक रसद की कुल रकम में 6.2 प्रतिशत की बढ़त

May 6, 2026

पहली तिमाही में चीन के सामाजिक रसद की कुल रकम में 6.2 प्रतिशत की बढ़त

चीनी रसद और खरीदारी संयुक्त संघ द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही में चीन के सामाजिक रसद की कुल रकम 964 ख़रब युवान रही, जो साल दर साल 6.2 प्रतिशत बढ़ी। वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि से 0.5 प्रतिशत उन्नत हो गयी। रसद उद्योग ने इस साल में अच्छी शुरुआत की। रसद की मांग में अपेक्षाकृत रूप से तेज़ वृद्धि पूरी की गयी और विकास का लचीलापन निरंतर मजबूत हो रहा है।

उल्लेखनीय बात है कि औद्योगिक वस्तुओं का रसद में आधार  मजबूत रहा और उच्च-स्तरीय विनिर्माण ने वृद्धि में नेतृत्वकारी भूमिका निभायी। पहली तिमाही में औद्योगिक वस्तुओं के रसद की कुल रकम साल दर साल 5.8 प्रतिशत बढ़ी, जिसने सामाजिक रसद की कुल रकम की वृद्धि के लिए 80 प्रतिशत योगदान दिया। इसमें विनिर्माण उद्योग की रसद मांग का अनुपात 80 प्रतिशत से अधिक था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें