Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाएगा

April 28, 2026

चीन सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाएगा

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 28 अप्रैल को सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार बढ़ाने के बारे में राय का परिचय दिया। राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उप प्रमुख शन चूलिन ने कहा कि सेवा उद्योग की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार बढ़ाने के बारे में राय हाल में जारी की गई। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2030 तक सेवा उद्योग का पैमाना 1,000 खरब युआन तक पहुंचेगा। इसका मतलब है कि 200 खरब युआन से अधिक का अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होगा। राय में 10 मुख्य क्षेत्रों में संबंधित कार्यों की योजना बनाई गई।

राय के अनुसार प्रौद्योगिकी सेवा, आधुनिक लॉजिस्टिक्स, सॉफ्टवेयर व सूचना सेवा, आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े वित्त, ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण सेवा और व्यावसायिक सेवा समेत 6 मुख्य क्षेत्रों में अनुसंधान व डिजाइन का पेशेवर और उच्च स्तरीय विकास बढ़ाया जाएगा, उत्पादन प्रक्रिया में मूल्य वृद्धि की जाएगी और बाजार मूल्य की प्राप्ति बढ़ाई जाएगी।

वहीं, आवासीय सेवा, बुजुर्गों व बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य सेवा और संस्कृति, पर्यटन व खेल से जुड़ी सेवा समेत 4 मुख्य क्षेत्रों में बुनियादी जरूरतों के लिए अधिक समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें