Site icon Dainik Savera Times

चीन-अमेरिका व्यापारिक संवाद से स्थिरता बढ़ी है: चीनी वाणिज्य मंत्रालय

China News

China News

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे यातोंग ने गुरुवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीन-अमेरिका आर्थिक व्यापारिक संबंध के बारे में संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की सहमति के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन और अमेरिका ने छह दौर की आर्थिक और व्यापार वार्ताओं के ज़रिए कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सहमति हासिल की है। इससे द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक स्थिरता और निश्चितता आई है।

प्रवक्ता ने कहा कि तथ्य साफ़ तौर पर दिखाते हैं कि आपसी सम्मान, समानता और संवाद-परामर्श ही मतभेदों को कम करने और समस्याओं का समाधान करने का सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि वे दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमतियों और अब तक हुए परामर्श के परिणामों को प्रभावी रूप से लागू करें। साथ ही, चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार परामर्श तंत्र की भूमिका को और मज़बूत किया जाए, संवाद और संपर्क बढ़ाया जाए, मतभेदों का संतुलित प्रबंधन किया जाए और व्यावहारिक सहयोग का विस्तार किया जाए, ताकि द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों का स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version