Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक शासन सम्बंधी पहलों के गहन और व्यावहारिक कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा चीन

June 17, 2026

वैश्विक शासन सम्बंधी पहलों के गहन और व्यावहारिक कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा चीन

चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा 17 जून को आयोजित न्यूज़ ब्रीफ़िग में “अधिक न्यायपूर्ण और समान वैश्विक शासन: चीन की अवधारणा, पहल और कार्य” शीर्षक एक श्वेत पत्र जारी किया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने वैश्विक शासन सम्बंधी पहलों के गहन और व्यावहारिक कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए चीन के कार्यों के चार पहलुओं को प्रस्तुत किया।

वांग यी ने कहा कि वैश्विक शासन सम्बंधी पहलों का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा भलाई है और ये अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों पर निर्भर करती हैं। पिछले महीने आयोजित वैश्विक शासन मित्र समूह की बैठक में, चीन ने वैश्विक शासन में सुधार और उसे बेहतर बनाने के लिए नौ दिशा-निर्देश प्रस्तावित किए, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र सचिवालय और अन्य पक्षों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

वैश्विक शासन सम्बंधी पहलों के गहन और व्यावहारिक कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के अगले चरण में प्रमुख देशों की जिम्मेदारियों, बहुपक्षीय तंत्रों के प्रभावी कामकाज और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। इसलिए, चीन इस वर्ष चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा:खुले क्षेत्रीयवाद को पुनर्जीवित करना, उभरते क्षेत्रों में शासन को मजबूत करना, शासन मंच निर्माण को बढ़ावा देना और वैश्विक सहमति का निर्माण करना।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें