Site icon Dainik Savera Times

चीन उद्यम प्रतिनिधिमंडलों की विदेश यात्रा को बढ़ावा देगा

China will promote the foreign travel of business delegations

जटिल और चुनौतीपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्थिति का सामना करते हुए, चीन में राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन प्रणाली ने विदेशी व्यापार को स्थिर करने के अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है।

31 मार्च को, देश की राजधानी पेइचिंग में चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (CCPIT) ने  मार्च की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें प्रवक्ता वांग कुआन्नान ने कहा कि सीसीपीआईटी चीनी उद्यम प्रतिनिधिमंडलों की विदेश यात्रा की गुणपत्ता, दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाएगी, उद्यमों को विदेशों में प्रदर्शनियों में भाग लेने और उन्हें आयोजित करने में सहायता करेगी, उद्यमों के विदेशी बाजारों में विस्तार और वैश्विक औद्योगिक लेआउट को बढ़ावा देने के प्रयासों का समन्वय करेगी, और चीनी व विदेशी उद्यमों के बीच अधिक घनिष्ठ एवं वास्तविक साझेदारी को बढ़ावा देगी, ताकि चीनी अवसरों को वैश्विक अवसरों में बदल सके।

वांग कुआन्नान के अनुसार, चीन का नया संशोधित “विदेश व्यापार कानून” 1 मार्च से आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। अध्याय नौ विशेष रूप से विदेशी व्यापार संवर्धन को विनियमित करता है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि “चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठन चार्टर के अनुसार, बाहरी संपर्क स्थापित करेंगे, प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे, सूचना और परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे, और अन्य विदेशी व्यापार संवर्धन गतिविधियों में संलग्न होंगे।”

गौरतलब है कि इधर के सालों में, राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संगठनों द्वारा संगठित उद्यमों की विदेश यात्रा कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, अधिक से अधिक कंपनियां अपने “वैश्विक विस्तार” के प्रयासों को तेज कर रही हैं। आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में, सीसीपीआईटी ने निरीक्षण और संवाद के लिए 92 देशों और क्षेत्रों में 2,144 प्रतिनिधिमंडलों को संगठित किया, जबकि क्वांगतोंग और शानतोंग में व्यापार संवर्धन संगठनों ने क्रमशः 94 और 75 उद्यम प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version