Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले चार महीनों में चीन के विदेशी व्यापार में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही

May 9, 2026

पहले चार महीनों में चीन के विदेशी व्यापार में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही

चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो द्वारा 9 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के पहले चार महीनों में चीन के कुल आयात और निर्यात का मूल्य 162 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.9 प्रतिशत अधिक है।

पहले के समान रही संचयी वृद्धि दर

संचयी वृद्धि दर लगभग पहली तिमाही के समान ही रही। केवल अप्रैल में, आयात और निर्यात का मूल्य 43 खरब 80 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.2 फीसदी अधिक है और पिछले महीने से 5 प्रतिशत अधिक है। चीनी राजकीय कस्टम महाब्यूरो के सांख्यिकी और विश्लेषण विभाग के निदेशक लू डालियांग ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से ही विभिन्न क्षेत्रों और विभागों ने व्यापक उपाय किए हैं और चीन के विदेशी व्यापार ने एक मजबूत शुरुआत की है, जो आयात और निर्यात के लचीलेपन और जीवंतता को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है। विशेष रूप से, पहले चार महीनों में चीन का निर्यात 93 खरब 30 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 11.3 फीसदी की वृद्धि है।

उत्पादों ने निभाई इसमें अग्रणी भूमिका

उच्च तकनीक और उच्च मूल्य वर्धित विद्युत-यांत्रिक उत्पादों ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई, जिनके निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो चीन के कुल निर्यात का 63.5 प्रतिशत है, और पिछले वर्ष की इसी अवधि से 3.4 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बीच, घरेलू मांग में निरंतर वृद्धि के कारण आयात में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रही है। चीन के विदेशी व्यापार में निजी उद्यम सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। आसियान चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है। शून्य-शुल्क उपायों ने चीन-अफ्रीका व्यापार को एक नए स्तर पर पहुँचा दिया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें