Site icon Dainik Savera Times

चीनी प्रतिनिधि ने वैश्विक मानवाधिकार शासन में संयुक्त सुधार और उन्नति का आह्वान किया

Chinese delegate joint reform advancement global human rights

Chinese delegate joint reform advancement global human rights

संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा स्थित कार्यालय और स्विट्जरलैंड स्थित अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में चीन के स्थायी प्रतिनिधि च्या कुइद ने 2 मार्च को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र को संबोधित करते हुए सभी पक्षों से वैश्विक मानवाधिकार शासन में संयुक्त सुधार और उन्नति का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानवाधिकार परिषद की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ और विकास के अधिकार पर घोषणापत्र के पारित होने की 40वीं वर्षगांठ है। हालांकि, एकतरफावाद, संरक्षणवाद और वर्चस्ववाद बढ़ रहे हैं, बहुपक्षवाद चुनौतियों का सामना कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आंदोलन गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है। इस समय, संयुक्त राष्ट्र को केंद्र में रखकर बहुपक्षीय व्यवस्था की रक्षा करना, शांति और सुरक्षा, विकास, मानवाधिकारों के तीन स्तंभों के कार्यों को संतुलित तरीके से बढ़ावा देना और वैश्विक मानवाधिकार शासन में सुधार और उसे बेहतर बनाने के प्रयासों को जारी रखना और भी महत्वपूर्ण है।

च्या कुइद ने इस बात पर जोर दिया कि चीन वैश्विक शासन की पहल में निहित मानवाधिकारों के निहितार्थों को बनाए रखने के लिए तत्पर है और सभी पक्षों से सुरक्षा के माध्यम से मानवाधिकारों की रक्षा करने और मानवाधिकारों की प्राप्ति के लिए एक शांतिपूर्ण वातावरण बनाने का आह्वान किया। साथ ही जन-केंद्रित दृष्टिकोण का पालन करने और सभी प्रकार के मानवाधिकारों के संतुलित विकास को बढ़ावा देने, और समानता के माध्यम से मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और राजनीतिक टकराव को त्यागने का आह्वान किया। इस वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना शुरू हो रही है और चीनी दो सत्र(चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन यानी सीपीपीसीसी और राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा यानी एनपीसी) का उद्घाटन होने वाला है। चीन पूर्ण-प्रक्रिया वाले लोकतंत्र को विकसित करना जारी रखेगा, ताकि चीनी शैली के आधुनिकीकरण के फल सभी लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचा सकें। चीन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने और मानव जाति के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय के संयुक्त निर्माण के लिए सभी देशों के साथ काम करने के लिए तत्पर है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version