Site icon Dainik Savera Times

चीनी विदेश मंत्री ने अपने डच समकक्ष के साथ फोन पर बातचीत की

Chinese Foreign Minister phone conversation Dutch counterpart

Chinese Foreign Minister phone conversation Dutch counterpart

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को टेलीफोन पर अपने डच समकक्ष टॉम बेरेन्डसेन के साथ बातचीत की। वांग यी ने टॉम बेरेन्डसेन को विदेश मंत्री का पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि चीन और नीदरलैंड महत्वपूर्ण साझेदार हैं।

वांग यी ने कहा कि दोनों देश खुलेपन और व्यावहारिकता की भावना से पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाते हैं, जो दोनों पक्षों के साझा हितों और चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ विकास के लिए फायदेमंद है। उन्होंने नीदरलैंड की नई सरकार द्वारा चीन के साथ संबंधों को महत्व देने के सकारात्मक संकेतों की सराहना की।

वांग यी ने हाल ही में संपन्न हुए ‘दो सत्र’ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चीन अपने स्वैच्छिक और संस्थागत खुलेपन का विस्तार करना जारी रखेगा, जिससे नीदरलैंड सहित दुनिया भर के देशों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीदरलैंड की नई सरकार स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी और दोनों देशों के उद्यमों के बीच सामान्य आर्थिक आदान-प्रदान का समर्थन करेगी।

उधर, नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन ने कहा कि नीदरलैंड की नई सरकार चीन के तीव्र विकास की उपलब्धियों की बहुत सराहना करती है और चीन के साथ संबंधों को अपने सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक मानती है। उन्होंने उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग गहरा करने और बहुपक्षवाद की रक्षा करने की इच्छा व्यक्त की। फोन बातचीत में दोनों विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन संकट सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version