Site icon Dainik Savera Times

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कई देशों के अधिकारियों से मुलाकात की

Chinese Foreign Minister Wang Yi met officials from several countries

Chinese Foreign Minister Wang Yi met officials from several countries

18 जुलाई को, सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चीन के शांगहाई शहर में डोमिनिका के विदेश मंत्री विंस हेंडरसन, लेसोथो के विदेश मंत्री लिम्फो ताऊ, और इंडोनेशिया के आर्थिक मामलों के समन्वय मंत्री एयरलंगा हार्टार्टो से मुलाकात की, जो विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन में हैं।

डोमिनिका के विदेश मंत्री से बातचीत करते हुए वांग यी ने कहा कि डोमिनिका कैरेबियन क्षेत्र में चीन का एक अच्छा मित्र और साझेदार है। दोनों पक्ष हमेशा एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करते है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाते हैं, जिससे राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग गहरा हुआ है। 

लेसोथो के विदेश मंत्री से बातचीत करते हुए वांग यी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास में किसी भी देश को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए, विशेष रूप से विकासशील देशों को, जिन्हें तकनीकी विकास का वैध अधिकार प्राप्त होना चाहिए। चीन की कूटनीति ने हमेशा आकार की परवाह किए बिना सभी देशों के बीच समानता के सिद्धांत का समर्थन किया है। हालांकि चीन और लेसोथो क्षेत्रफल और आकार में भिन्न हैं, फिर भी वे हमेशा से रणनीतिक साझेदार रहे हैं जो एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।

इंडोनेशिया के आर्थिक मामलों के समन्वय मंत्री से बातचीत करते हुए वांग यी ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, साझा भविष्य वाले चीन-इंडोनेशिया समुदाय के निर्माण में हाल के वर्षों में सकारात्मक प्रगति हुई है। ग्लोबल साउथ और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के प्रतिनिधि होने के नाते, चीन और इंडोनेशिया के विकास लक्ष्य समान हैं, उनके व्यापक साझा हित हैं और उन्हें महत्वपूर्ण पूरक लाभ प्राप्त हैं। दोनों पक्षों को अपनी विकास रणनीतियों के समन्वय को मजबूत करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version