Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी विदेश मंत्रालय ने पुतिन की चीन यात्रा के बारे में जानकारी दी

May 22, 2026

चीनी विदेश मंत्रालय ने पुतिन की चीन यात्रा के बारे में जानकारी दी

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 21 मई को नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की चीन यात्रा से जुड़ी जानकारी दी। इस मौके पर क्वो च्याखुन ने कहा कि पुतिन की चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उनके साथ गहन, मित्रवत और फलदायक मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने नए युग में चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर नई अहम सहमति बनाई और व्यापक रणनीतिक सहयोग तथा अच्छे पड़ोसियों जैसे मैत्रीपूर्ण संबंध व सहयोग बढ़ाने पर संयुक्त वक्तव्य संपन्न किया। इसके साथ दोनों नेताओं के उपस्थिति में अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा और तकनीक आदि क्षेत्रों के 20 सहयोग दस्तावेजों पर हस्तक्षर किए गए। दोनों देशों ने विश्व बहुध्रुवीयता और नए प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का प्रवर्तन करने के बारे में संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया और अन्य क्षेत्रों में सहयोग दस्तावेज संपन्न किए।

प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि दोनों देशों के रणनीतिक निर्देश में चीन-रूस संबंध नए स्तर पर पहुंच चुके हैं। दोनों पक्षों को शांति, विकास, सहयोग व समान जीत के रुझान के अनुरूप द्विपक्षीय संबंधों का और उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाना चाहिए। चीन रूस के साथ नेताओं द्वारा संपन्न अहम सहमतियों का ठोस कार्यान्वयन कर आपसी विश्वास का आधार मजबूत करने के साथ सहयोग और मित्रता बढ़ाएगा, ताकि और अच्छे से दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंच सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें