Site icon Dainik Savera Times

चीन सरकार ने वेनेजुएला को आपात राहत सामग्री के रूप में अतिरिक्त 10 करोड़ युआन प्रदान करने का निर्णय लिया 

Chinese government relief materials Venezuela

Chinese government relief materials Venezuela

29 जून को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। वेनेजुएला में आए भूकंप की चर्चा में क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन सरकार ने भूकंप राहत और पुनर्निर्माण के लिए वेनेजुएला को पिछली नकद सहायता के अतिरिक्त 10 करोड़ युआन की आपातकालीन राहत सामग्री प्रदान करने का निर्णय लिया है।

यह सामग्री वेनेजुएला को यथाशीघ्र पहुँचाई जाएगी। चीन ने भूकंप प्रभावित क्षेत्र की उपग्रह तस्वीरें भी वेनेजुएला को उपलब्ध कराई हैं ताकि उसे राहत कार्यों में सहायता मिल सके।

चीन-जापान आर्थिक व व्यापारिक मुद्दों पर क्वो च्याखुन ने कहा कि संबंधित चीनी अधिकारियों ने पहले ही एक बयान जारी कर चीन का रुख स्पष्ट कर दिया है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि चीन की कार्रवाई पूरी तरह से वैध, तर्कसंगत और कानूनी है, और इसका उद्देश्य जापान की “नए प्रकार के सैन्यवाद” की ओर बढ़ती हुई मनमानी कार्रवाइयों पर दृढ़ता से अंकुश लगाना है।

चीन द्वारा कानून के अनुसार वस्तुओं को सूचीबद्ध करने की कार्रवाई केवल कुछ चुनिंदा जापानी संस्थाओं को लक्षित करती है, और संबंधित उपाय केवल दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं पर ही लागू होते हैं। इनका चीन और जापान के बीच सामान्य आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ईमानदार और कानून का पालन करने वाली जापानी संस्थाओं को बिल्कुल भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

चीनी तटरक्षक बल द्वारा सामान्य कानून प्रवर्तन के मुद्दे पर क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन ने बार-बार अपना दृढ़ रुख दोहराया है। हम यह दोहराना चाहेंगे कि थाइवान के पूर्व में स्थित जलक्षेत्र में चीन का अनन्य आर्थिक क्षेत्र और महाद्वीपीय शेल्फ है। इन जलक्षेत्रों में चीनी विभागों द्वारा की जाने वाली संबंधित गतिविधियाँ उचित, कानूनी और निर्विवाद हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version