Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेसट्रैक पर दिखी चीनी मोटरसाइकिल की सफलता

April 6, 2026

रेसट्रैक पर दिखी चीनी मोटरसाइकिल की सफलता

चांगशुए मोटो (ZXMOTO) की रेसिंग कार ने 28 मार्च को पुर्तगाल में आयोजित विश्व सुपरबाइक चैंपियनशिप (WSBK) में लगभग 4 सेकंड के अंतर से दो चैंपियनशिप जीती। यह चीन के मोटरसाइकिल उद्योग ने एक अहम पल की शुरुआत की। यह जीत न सिर्फ़ इस प्रतिस्पर्धा में चीनी ब्रांड की पहली चैंपियनशिप है, बल्कि दुनिया को बताता है कि चीन के मोटरसाइकिल उद्योग ने “बड़े निर्माण शक्ति” से “मज़बूत बुद्धिमान निर्माण शक्ति” बनने की अहम छलांग पूरी कर ली है।

भारतीय लोगों के लिए मोटरसाइकिलें दैनिक यात्रा का ज़रूरी हिस्सा रही हैं। भारत में बड़ा मोटरसाइकिल बाज़ार और परिपक्व विनिर्माण प्रणाली मौजूद है, जो एशिया में मोटरसाइकिल उद्योग का अहम भाग है। चीनी मोटरसाइकिल उद्योग की वर्तमान सफलता एशिया में विनिर्माण के उच्च स्तरीय विकास के लिए मॉडल दे सकती है।

चांगशुए मोटो की जीत ट्रैक पर कोई अचानक हुआ चमत्कार नहीं था, बल्कि चीन की मोटरसाइकिल इंडस्ट्री में दशकों के तकनीकी संचय का नतीजा है। गत 80 के दशक में चीन के मोटरसाइकिल उद्योग ने विदेशी निवेश के आकर्षण और नकल विनिर्माण से शुरू होकर बड़े पैमाने पर उत्पादन और लागत लाभ के सहारे वैश्विक निम्न-से-मध्यम श्रेणी के बाजार पर तेज़ी से कब्ज़ा की।

इसके साथ ही चीन ने तकनीकी प्रगति करने की यात्रा भी शुरू की। छोंगछिंग शहर और क्वांगतोंग प्रांत के च्यांगमन शहर से केंद्रित औद्योगिक क्लस्टर ने धीरे-धीरे घटक के अनुसंधान और विकास से पूर्ण वाहन निर्माण तक एक पूरी औद्योगिक श्रृंखला बनाई। छोंगछिंग में शोधकर्ताओं ने मज़बूत औद्योगिक आधार पर निर्भर रहते हुए इंजन और विद्युत नियंत्रण प्रणाली जैसी ज़रूरी तकनीक के अध्ययन पर ध्यान दिया। चांगशुए मोटो के संस्थापक चांग शुए ने कहा था कि जब तक हमारे पास एक डिज़ाइन चित्र है, छोंगछिंग की कंपनी शीर्ष श्रेणी का उत्पाद बना सकती है।

वहीं, च्यांगमन शहर में पार्ट्स बनाने में परम सटीकता और कुशलता मिलती है। व्यवसायों के तालमेल से चीन में मोटरसाइकिल प्रौद्योगिकी के उन्नयन के लिए मज़बूत समर्थन दिया गया।चांगशुए मोटो की सफलता इस व्यवसाय का प्रतीक है। चैंपियनशिप जीतने वाली रेसिंग कार में लगे तीन-सिलेंडर इंजन का डिज़ाइन और निर्माण पूरी तरह स्वनिर्मित है। उच्च तापमान प्रतिरोधी वाल्व सामग्री और बुद्धिमान विद्युत नियंत्रण प्रणाली समेत मुख्य प्रौद्योगिकी का अनुसंधान चीनी कंपनियों ने खुद किया।

ध्यानाकर्षक है कि चांगशुए मोटो की कीमत समान स्तर के अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों की कीमत का केवल एक तिहाई है, लेकिन इसका प्रदर्शन विश्व स्तरीय मानक तक पहुंचा। इसके पीछे सामग्री विज्ञान, परिशुद्धता मशीनिंग और बुद्धिमान नियंत्रण आदि क्षेत्रों में चीनी विनिर्माण उद्योग की व्यापक प्रगति शामिल है।

चीनी मोटरसाइकिल व्यवसाय के उन्नयन से एशियाई विनिर्माण उद्योग की आम विकास दिशा को दर्शाता है। चांगशुए मोटो की जीत न केवल चीनी ब्रांड की जीत है, इससे साबित होता है कि स्वतंत्र नवाचार और मुख्य तकनीक के अध्ययन में प्रयास करने से एशियाई ब्रांड भी वैश्विक उच्च स्तरीय विनिर्माण क्षेत्र में अपनी जगह बनाने में पूरी तरह सक्षम होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें