Site icon Dainik Savera Times

चीनी प्रधानमंत्री ने राज्य परिषद की स्थायी बैठक बुलाकर वसंत महोत्सव के बाद सरकारी कार्यों की व्यवस्था की

China News

China News

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 24 फरवरी को राज्य परिषद की स्थाई बैठक बुलाकर वसंत त्योहार के बाद सरकारी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का इंतजाम किया। इस बैठक में कहा गया कि वर्तमान वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत होगी।

राज्य परिषद के विभिन्न विभागों को इस वर्ष के लक्ष्यों और कार्यों को ध्यान में रखते हुए जल्दी से काम शुरू करना चाहिए, विशेष रूप से राजनीतिक उपलब्धियों पर एक सही अवधारणा बनाना और लागू करना, और वास्तविक स्थिति के अनुसार लोगों के लिए राजनीतिक उपलब्धियां प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

इस बैठक में सिल्वर इकॉनमी और वृद्ध जनों की पालन-पोषण सेवा के विकास का अध्ययन किया गया। इस बैठक में कहा गया कि चीन में सिल्वर इकॉनमी में विशाल अंतर्निहित क्षमता है। हमें नीति-समर्थक सुधार करने चाहिए, वृद्ध लोगों के पोषण कार्य को बढ़ाना चाहिए और खपत की मांग को पूरा करके उपभोग की क्षमता को उन्नत करना चाहिए।

बैठक में कहा गया कि चीन में सिल्वर इकॉनमी में इस बैठक में बुनियादी स्तर पर अग्निशमन कार्य की मजबूती पर राय पारित की गयी और चीन लोक गणराज्य के जल कानून के संशोधित मसौदे पर विचार कर उसे पारित किया गया और इस मसौदे को एनपीसी की स्थाई समिति के समक्ष पेश करने का फैसला किया गया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version