Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधानमंत्री ने कंबोडियाई नेता हुन सेन से मुलाकात की

June 27, 2026

चीनी प्रधानमंत्री ने कंबोडियाई नेता हुन सेन से मुलाकात की

Li Qiang met with Hun Sen: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने शुक्रवार दोपहर राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन से मुलाकात की। इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि चीन और कंबोडिया मजबूत मित्र हैं जिन्होंने सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि चीन कंबोडिया को अपनी पड़ोसी कूटनीति में एक प्राथमिक दिशा मानता है और कंबोडिया की सरकार के सुचारू कामकाज का समर्थन करना जारी रखेगा। चीन दोनों देशों के बीच रणनीतिक संचार बढ़ाना, राजनीतिक विश्वास गहरा करना और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करना चाहता है।

चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन कंबोडिया के साथ विकास योजनाओं को आपस में जोड़ना चाहता है, ‘डायमंड हेक्सागोन‘ सहयोग ढांचे को मजबूत करना चाहता है, ‘औद्योगिक विकास गलियारे‘ और ‘मछली एवं चावल गलियारे‘ के निर्माण में तेजी लाना चाहता है, तथा बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और एआई में सहयोग बढ़ाना चाहता है। दोनों देश सांस्कृतिक, पर्यटन और शैक्षिक आदान-प्रदान बढ़ाएंगे तथा संयुक्त राष्ट्र, लानत्सांग-मेकांग और आसियान जैसे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाएंगे। उधर, हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया-चीन मैत्री ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक उतार-चढ़ाव की परीक्षा सही है।

उन्होंने चीन के दीर्घकालिक समर्थन और सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कंबोडिया चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखना चाहता है, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग गहरा करना चाहता है तथा डिजिटलीकरण, हरित परिवर्तन, नीली अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला और वित्त में नई सहयोग संभावनाओं का दोहन करना चाहता है।  हुन सेन ने यह भी कहा कि कंबोडिया अधिक चीनी कंपनियों का निवेश स्वागत करता है और कंबोडियन पीपुल्स पार्टी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ आदान-प्रदान बढ़ाने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें