Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रतिनिधि ने गाज़ा में वास्तविक और स्थायी युद्धविराम की अपील की

May 22, 2026

चीनी प्रतिनिधि ने गाज़ा में वास्तविक और स्थायी युद्धविराम की अपील की

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फ़ू थ्सोंग ने 21 मई को इज़रायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर सुरक्षा परिषद की खुली बैठक को संबोधित करते हुए सभी पक्षों से गाज़ा युद्धविराम समझौते का पूर्णतः पालन करने और गाज़ा में वास्तविक और स्थायी युद्धविराम हासिल करने का आह्वान किया।

फ़ू थ्सोंग ने कहा कि यद्यपि पिछले अक्टूबर में हुए गाज़ा युद्धविराम समझौते से स्थिति में कुछ हद तक सुधार हुआ है, फिर भी लड़ाई और पीड़ा का पूर्ण अंत एक लंबा और कठिन सफ़र है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को व्यापक सहमति बनानी होगी और अधिक सक्रिय प्रयास करने होंगे। युद्धविराम समझौते के बाद से इज़रायल लगभग प्रतिदिन बमबारी और हमले कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 870 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन सभी पक्षों, विशेष रूप से इज़रायल से, युद्धविराम समझौते का पूर्णतः पालन करने और गाज़ा में वास्तविक और स्थायी युद्धविराम हासिल करने का आह्वान करता है। युद्धविराम समझौते के गारंटर देशों और अन्य प्रभावशाली पक्षों को युद्धविराम बनाए रखने के लिए अधिक सक्रिय कदम उठाने चाहिए।

फ़ू थ्सोंग ने बताया कि गाज़ा में मानवीय स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां पीने के पानी, चिकित्सा सामग्री और ईंधन जैसी बुनियादी ज़रूरतों की लगातार कमी है और बड़ी संख्या में लोग बेघर हैं। गाज़ा में सार्वजनिक स्वास्थ्य सम्बंधी मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इज़राइल को कब्ज़ा करने वाली शक्ति के रूप में अपने अंतरराष्ट्रीय मानवीय दायित्वों को पूरा करना चाहिए, मानवीय आपूर्ति पर लगे प्रतिबंध हटाने चाहिए और गाज़ा में तत्काल आवश्यक दवाओं, ईंधन और आश्रय सुविधाओं को प्रवेश करने की अनुमति देनी चाहिए। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें