Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने का चीनी प्रतिनिधि का आग्रह

April 29, 2026

मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने का चीनी प्रतिनिधि का आग्रह

संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने 28 अप्रैल को मध्य पूर्व मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली बहस में भाषण देते हुए विभिन्न पक्षों से मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए प्रयास करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि कुछ समय से मध्य पूर्व में स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है, जिसका प्रभाव फैल रहा है और क्षेत्रीय स्थिरता के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। वर्तमान स्थिति युद्ध से शांति की ओर संक्रमण के एक महत्वपूर्ण चरण में पहुँच गई है। चीन विभिन्न पक्षों से शांति के इस अवसर का लाभ उठाने, अधिकतम संयम बरतने, पूर्ण निष्ठा प्रदर्शित करने, राजनीतिक समाधान की दिशा का पालन करने, युद्धविराम और वार्ता की गति को बनाए रखने और मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में यथाशीघ्र स्थिरता बहाल करने का आह्वान करता है।

फू त्सोंग ने कहा कि फिलिस्तीनी मुद्दा हमेशा से मध्य पूर्व के मुद्दे का केंद्र रहा है और इसे किसी भी परिस्थिति में हाशिए पर नहीं डाला जाना चाहिए। चीन विभिन्न सम्बंधित पक्षों, विशेष रूप से इज़रायल से, युद्धविराम समझौते का पूरी तरह से पालन करने और गाजा में एक व्यापक और स्थायी युद्धविराम हासिल करने का आह्वान करता है। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा को समाप्त करने, “दो-राज्य समाधान” को लागू करने और फिलिस्तीनी मुद्दे का एक व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी समाधान यथाशीघ्र प्राप्त करने के लिए काम करना जारी रखने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें