Site icon Dainik Savera Times

सीएमजी और फीफा के बीच नए चरण के कॉपीराइट सहयोग पर समझौता

CMG and FIFA on a New Phase

CMG and FIFA on a New Phase

इंटरनेशनल डेस्क: 15 मई की दोपहर, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और फीफा ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि दोनों पक्ष नए फीफा विश्व कप चक्र के लिए कॉपीराइट सहयोग पर सहमत हो गए हैं। इस सहयोग के तहत 2026 पुरुष फीफा विश्व कप, 2030 पुरुष फीफा विश्व कप, 2027 महिला फीफा विश्व कप और 2031 महिला फीफा विश्व कप शामिल हैं।

दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार, सीएमजी ने पुष्टि की है कि उसे इस चक्र के लिए मुख्य भूमि चीन में सभी मीडिया अधिकार और मीडिया उप-लाइसेंसिंग अधिकार प्राप्त हो गए हैं। इनमें ओपन-एयर टेलीविजन, पे-टेलीविजन, इंटरनेट, मोबाइल प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल माध्यम शामिल हैं।

गौरतलब है कि सीएमजी फीफा का एक प्रमुख वैश्विक साझेदार है और दोनों के बीच सहयोग वर्ष 1978 से जारी है। वर्ष 2026 फीफा विश्व कप की संयुक्त मेज़बानी यूएसए, कनाडा और मेक्सिको करेंगे। यह टूर्नामेंट 12 जून से 20 जुलाई 2026 (पेइचिंग समय) तक आयोजित होगा। विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार होगा जब तीन देश मिलकर इसकी मेज़बानी करेंगे।

इस बार टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है। कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जिससे यह फीफा विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण बन जाएगा। सीएमजी ने कहा है कि वह अपने व्यापक मीडिया नेटवर्क और विश्वस्तरीय प्रोडक्शन क्षमताओं के जरिए दर्शकों को शानदार और उच्च स्तरीय फुटबॉल अनुभव प्रदान करेगा।

फीफा के महासचिव मैटियास ग्राफस्ट्रॉम ने कहा, “चीनी बाज़ार वैश्विक फुटबॉल समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम फुटबॉल के प्रति चीनी प्रशंसकों के उत्साह और जुनून को अच्छी तरह समझते हैं। चाइना मीडिया ग्रुप के साथ साझेदारी के माध्यम से विश्व कप को चीन के सभी प्रशंसकों तक पहुंचाने पर हमें खुशी और गर्व है।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version