23 अप्रैल को, चीन के शानतोंग प्रांतीय संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, खेल ब्यूरो और चाइना मीडिया ग्रुप(सीएमजी) की शानतोंग शाखा द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए सीएमजी टेबल टेनिस चैलेंज सीज़न – “शानतोंग टेबल टेनिस सुपर लीग सांस्कृतिक पर्यटन कार्निवल”का अनावरण 2026 शानतोंग प्रांतीय सांस्कृतिक पर्यटन उद्योग उच्च गुणवत्ता विकास सम्मेलन में किया गया।
शानतोंग प्रांतीय पार्टी समिति के सचिव लिन वू और सीएमजी के उपाध्यक्ष यू च्वुनशेंग सहित अतिथियों ने ओलंपिक चैंपियन छन मेंग और यांग च्वुनश्वान के साथ-साथ 16 शहरों के युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो अप्रैल से सितंबर तक चलने वाले प्रांत स्तरीय सांस्कृतिक, खेल और पर्यटन एकीकरण उत्सव की शुरुआत है। “शानतोंग में टेबल टेनिस का मंचन, हर कोई टेबल टेनिस में हाथ आजमाए”थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में तीन मुख्य भाग शामिल हैं: सिटी टेबल टेनिस सुपर लीग, टेबल टेनिस सांस्कृतिक पर्यटन कार्निवल और सीएमजी चाइना टेबल टेनिस ग्लोरी नाइट। पहला पड़ाव ज़ीबो स्थित हैदाई टॉवर में था, जहाँ स्थानीय संस्कृति और टेबल टेनिस की भावना का संगम देखने को मिली।
मनोरंजक प्रतियोगिताओं में टेबल टेनिस रोबोट मुकाबले और पारंपरिक छुजू (प्राचीन चीनी फुटबॉल) के गेम शामिल थे। सीएमजी की होस्ट च्वू फिंग और छन मेंग समेत अन्य लोग “अतिथि कलाकार” के रूप में प्रतिभागियों से बातचीत करने के लिए उपस्थित हुए और कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग भी साथ-साथ की गई। 170 से अधिक संसाधनों को एकीकृत करने वाला “दिल को छू लेने वाला शानतोंग सांस्कृतिक पर्यटन पास” भी लॉन्च किया गया। चीन में विकसित एक टेबल टेनिस रोबोट ने अपना पहला प्रदर्शन किया, जिसने उच्च गति वाली मानव-मशीन प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रौद्योगिकी और खेल के संगम का एक नया परिदृश्य प्रस्तुत किया।
कार्निवल इसके बाद थाइआन, रिचो और अन्य शहरों में जाएगा। थाइशान में होने वाले कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अब शुरू हो चुका है। वेइफांग में सिटी टेबल टेनिस सुपर लीग का शुभारंभ हो चुका है और पूरे प्रांत में प्रतियोगिताएं सुचारू ढंग से चल रही हैं। टेबल टेनिस को एक कड़ी के रूप में उपयोग करते हुए, यह आयोजन सांस्कृतिक, खेल और पर्यटन संसाधनों को जोड़ता है, शहरी जीवंतता और उपभोग क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही सांस्कृतिक, खेल और पर्यटन उपभोग के लिए एक नया और अनुकरणीय इंजन तैयार करता है, और देश भर के पर्यटकों को शानतोंग में टेबल टेनिस की यात्रा शुरू करने के लिए आमंत्रित करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)