Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर पेइचिंग में कॉन्सर्ट का आयोजन

June 30, 2026

सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर पेइचिंग में कॉन्सर्ट का आयोजन

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की संगीत सभा“जनता सर्वोपरि” 29 जून की रात पेइचिंग में आयोजित हुई। शी चिनफिंग समेत पार्टी और देश के नेताओं ने करीब 3000 दर्शकों के साथ यह प्रदर्शन देखा।

संगीत सभा को पाँच भागों में बांटा गया। कलाकारों ने उत्कृष्ठ संगीत और मनमोहक गीत से पार्टी के प्रति असीम प्यार व्यक्त किया और राष्ट्रीय पुनरोत्थान पर युग की मजबूत आवाज बुलंद की। इन कार्यक्रमों ने क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, क्रांतिकारी युद्ध में जनता और सेना की एकता की याद की, समाजवादी क्रांति तथा निर्माण में विभिन्न व्यवसायों के विकास का वर्णन किया, इसमें सुधार और खुलेपन के बाद देश में हुए बदलाव को दिखाया गया और नए युग में दिन-ब-दिन खुशहाली का नज़ारा दिखाया गया।

राजधानी में पार्टी के आम सदस्य, अलग-अलग क्षेत्रों के आम लोगों के प्रतिनिधि, और चीन में काम कर रहे विदेशी एक्सपर्ट्स के प्रतिनिधि भी बुलावे पर कॉन्सर्ट में शामिल हुए

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें