Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसी भी सहयोग से क्षेत्रीय देशों के पारस्परिक विश्वास और सहयोग को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिएः चीनी विदेश मंत्रालय

May 26, 2026

किसी भी सहयोग से क्षेत्रीय देशों के पारस्परिक विश्वास और सहयोग को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिएः चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 26 मई को पेइचिंग में नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि क्वाड तंत्र पर चीन ने अनेक बार अपना रुख स्पष्ट किया है। हमारे विचार में विभिन्न देशों के सहयोग को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने के अनुकूल होना चाहिए और तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं होना चाहिए।

ध्यान रहे प्रेस वार्ता में एक संवाददाता ने पूछा कि अमेरिका, जापान, भारत और आस्ट्रेलिया ने 26 मई को हिंद महासागर और प्रशांत महासागर क्षेत्र के प्रति समुद्रीय निगरानी योजना लागू की। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है। इस सवाल के जवाब में माओ निंग ने उपरोक्त बात की।

उन्होंने आगे कहा कि हम दूसरे का बहिष्कार करने वाले छोटे समूहों और गुटों के मुकाबले का भी समर्थन नहीं करते। किसी भी सहयोग से क्षेत्रीय देशों के पारस्परिक विश्वास और सहयोग को हानि नहीं पहुंचनी चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें