चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य परिषद ने 15 मार्च को 14वें मिलान शीतकालीन पैरा ओलंपिक में भाग लेने वाले चीनी प्रतिनिधिमंडल को बधाई संदेश भेजा। बधाई संदेश में कहा गया कि चीनी विकलांग एथलीटों ने शीतकालीन पैरा ओलंपिक में 15 स्वर्ण ,13 रजत ,16 कांस्य पदकों समेत 44 पदक जीते, इस तरह चीन स्वर्ण तथा पदक दोनों तालिका में पहले स्थान पर रहा। इसने मातृभूमि और जनता को गौरव दिलाया है।
संदेश में कहा गया कि आप लोगों ने संघर्ष कर अच्छे परिणाम प्राप्त करने की पूरी कोशिश की और नये युग में चीनी विकलांगों की अद्मय भावना और आशा दिखायी ।आप लोगों ने विश्व के विभिन्न देशों और क्षेत्रों के एथलीटों के साथ निष्पक्षपूर्ण स्पर्द्धा कर मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान किया और आपसी मित्रता बढ़ायी।
संदेश में उम्मीद भी जतायी गयी कि आप लोग नये युग में शी चिनफिंग की चीनी विशेषता वाली समाजवादी विचारधारा पर कायम रहकर खेलों में अधिक अच्छी उपलब्धि प्राप्त करेंगे और चीनी विकलांग कार्य के संपूर्ण तथा गुणवत्ता विकास और चीनी आधुनिकीकरण से शक्तिशाली देश के निर्माण और महान राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए नया योगदान देंगे।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)