Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिंग शुएश्यांग ने नौवें चीन-यूरेशिया एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया

June 26, 2026

तिंग शुएश्यांग ने नौवें चीन-यूरेशिया एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया

नौवां चीन-यूरेशिया एक्सपो 25 जून को चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के उरुमुछी में उद्घाटित हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने इसमें भाषण दिया।

इस मौके पर तिंग शुएश्यांग ने कहा कि यूरेशिया महाद्वीप पुराने समय से ही सभ्यताओं का चौराहा और व्यापार का केंद्र रहा है। अब यह “बेल्ट एंड रोड” के समान निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का अहम क्षेत्र बन गया है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जोर दिया था कि रेशम मार्ग की भावना बढ़ाने से एशिया-यूरोप सहयोग का विस्तार करने के साथ एशिया-यूरोप सहयोग का स्तर उन्नत करना चाहिए। हाल के वर्षों में चीन ने यूरेशिया के विभिन्न पक्षों के साथ व्यवहारिक सहयोग किया। इससे प्राचीन रेशम मार्ग फिर से जीवित हो गया।

तिंग शुएश्यांग ने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में जटिल परिवर्तन हो रहा है। शांति और समृद्धि में यूरेशिया के करोड़ों लोगों की चाहत पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत है। हमें रेशम मार्ग की भावना के अनुसार आपसी लाभ वाला सहयोग बढ़ाना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय और विश्व विकास में ज्यादा निश्चितता और सक्रिय ऊर्जा डाली जा सके।

बताया जाता है कि चीन-यूरेशिया एक्सपो के उद्घाटन से पहले तिंग शुएश्यांग ने अलग अलग तौर पर कजाखस्तान के उप प्रधानमंत्री, किर्गिज़स्तान के उप प्रधानमंत्री और पाकिस्तान की राष्ट्रीय असेंबली के उपाध्यक्ष के साथ मुलाकात की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें