Site icon Dainik Savera Times

पहली तिमाही में शीत्सांग के नई ऊर्जा वाहनों, फोटोवोल्टिक उत्पादों और लिथियम बैटरी उत्पादों के निर्यात में 23.9% की वृद्धि 

Exports of photovoltaic products lithium battery products increased by 23.9%

Exports of photovoltaic products lithium battery products increased by 23.9%

ल्हासा सीमा शुल्क विभाग के अनुसार इस वर्ष की पहली तिमाही में शीत्सांग के नई ऊर्जा वाहनों, फोटोवोल्टिक उत्पादों और लिथियम बैटरियों का निर्यात 7 करोड़ 27 लाख 34 हजार 2 सौ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 23.9% अधिक है। इनमें से लिथियम बैटरियों और नई ऊर्जा वाहनों के निर्यात में क्रमशः 3.48 गुना और 25.1% की वृद्धि हुई है।

इन उत्पादों के निर्यात में आई तेजी सीधे तौर पर दक्षिण एशिया के लिए शीत्सांग के महत्वपूर्ण मार्ग के उन्नयन और बंदरगाह के व्यापारिक वातावरण के निरंतर अनुकूलन को दर्शाती है। इन उत्पादों के कुशल निर्यात को सुविधाजनक बनाने के लिए, ल्हासा सीमा शुल्क ने उत्पाद की विशेषताओं और उद्यमों की आवश्यकताओं के आधार पर सुविधा प्रदान करने वाले उपायों को तैयार किया है।

अगले चरण, ल्हासा सीमा शुल्क विभाग उत्पादों की निर्यात मांग पर ध्यान केंद्रित करेगा, सीमा शुल्क निकासी और पर्यवेक्षण मॉडल में सुधार को और गहरा करेगा, बंदरगाह के बुद्धिमान उपकरणों को उन्नत करेगा और शीत्सांग को दक्षिण एशिया के लिए खोलने में सुविधा प्रदान करेगा, ताकि अधिक से अधिक “मेड इन चाइना” उत्पाद बर्फीली सीमा से दक्षिण एशिया तक पहुंच सकें।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version