Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में चौथा वसंतोत्सव, शनचो-21 अंतरिक्ष यात्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

February 16, 2026

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में चौथा वसंतोत्सव, शनचो-21 अंतरिक्ष यात्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पारंपरिक चीनी वसंतोत्सव के आगमन के अवसर पर, शनचो-21 अंतरिक्ष यात्री दल ने अंतरिक्ष स्टेशन को वसंतोत्सव के रंगों से सजाया और देश की समृद्धि एवं जनता के कल्याण की कामना की। यह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्ण रूप से चालू होने के बाद मनाया जा रहा चौथा वसंतोत्सव है।

मिशन कमांडर चांग लू के लिए यह दूसरा अंतरिक्ष वसंतोत्सव है। उन्होंने कहा कि खिड़की से पृथ्वी को देखते हुए उनके मन में अपने परिवार और देश के प्रति गहरा लगाव है। अंतरिक्ष यात्री वू फ़ेई पहली बार अंतरिक्ष में वसंतोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अश्व वर्ष की तरह ऊर्जा के साथ अपने सपनों के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। अंतरिक्ष यात्री चांग होंगचांग ने इसे अपने जीवन का सबसे मूल्यवान अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वे ब्रह्मांड में नए अध्याय जोड़ते रहेंगे और देश की वैज्ञानिक प्रगति की कामना करते हैं।

सोमवार की रात को यानी कि वसंतोत्सव की पूर्व संध्या पर, शनचो-21 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर विशेष वसंतोत्सव भोजन का आनंद लेंगे। वे पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ अंतरिक्ष ओवन में पहली बार तैयार किए गए केक का भी स्वाद लेंगे।

बता दें कि शनचो-21 मिशन 31 अक्टूबर, 2025 को लॉन्च किया गया था और अंतरिक्ष यात्री 100 दिनों से अधिक समय से अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोग, उपकरण रखरखाव और स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे कार्यों में लगे हुए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें