Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जर्मन चांसलर की चीन यात्रा निरंतर सहयोग का संकेत है: जर्मन विदेश व्यापार संघ के अध्यक्ष

February 25, 2026

जर्मन चांसलर की चीन यात्रा निरंतर सहयोग का संकेत है: जर्मन विदेश व्यापार संघ के अध्यक्ष

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 25 से 26 फरवरी तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। जर्मन आर्थिक विकास और विदेश व्यापार संघ के अध्यक्ष माइकल शुमान ने 24 फरवरी को चाइना मीडिया ग्रुप के “हाई-एंड इंटरव्यू” कार्यक्रम के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि चांसलर की यह यात्रा निरंतर सहयोग का संकेत होने के साथ-साथ एक व्यावहारिक आर्थिक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब भी है।

माइकल शुमान ने कहा कि जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की इस यात्रा में प्रतिनिधिमंडल के साथ आया व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल युग के बाद से सबसे बड़ा है। उन्होंने इसे एक बहुत ही सकारात्मक संकेत माना, जो दर्शाता है कि जर्मन अर्थव्यवस्था और जर्मन उद्योग चीन के साथ सहयोग के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।

इस वर्ष अब तक तीन यूरोपीय नेता क्रमशः चीन का दौरा कर चुके हैं। शुमान का मानना है कि ये दौरे दर्शाते हैं कि चीन के साथ संवाद एक प्राथमिकता बनी हुई है; साथ ही ये भी दिखाते हैं कि तेजी से अस्थिर हो रही दुनिया में, कई लोग यह महसूस करने लगे हैं कि चीन एक स्थिर आधार बना हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें