Site icon Dainik Savera Times

परंपरा और नवाचार: वैश्विक मीडिया ने चीनी वसंतोत्सव और सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला पर चर्चा की

China News

China News

2026 चीनी चंद्र अश्व वर्ष के आगमन पर, विश्व भर के कई मीडिया संस्थानों ने चीनी वसंतोत्सव की समृद्ध परंपराओं और चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी द्वारा प्रस्तुत ‘2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला’ के नवाचारों पर व्यापक रिपोर्ट प्रकाशित की।

ब्रिटिश मीडिया ‘मेट्रो’ ने अपने लेख में बताया कि 16 फरवरी को वसंतोत्सव की पूर्व संध्या थी और 17 फरवरी को चीनी चंद्र नव वर्ष का पहला दिन है। चीन सहित विश्व के कई क्षेत्रों और देशों में यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह परंपराओं के निर्वाह, परिवार और मित्रों से मिलने और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का विशेष समय है। लेख में चीनी राशियों के इतिहास और नव वर्ष मनाने की परंपराओं जैसे लाल लालटेन लटकाना, ‘नियान’ नामक राक्षस को भगाना और बुजुर्गों द्वारा बच्चों को लाल लिफाफे देना आदि का भी वर्णन किया गया।

उधर रॉयटर्स ने 16 फरवरी को ‘स्प्रिंग फेस्टिवल गाला में ह्यूमनॉइड रोबोट की धूम’ शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट में कहा गया कि वार्षिक स्प्रिंग फेस्टिवल गाला ने चीन की अत्याधुनिक औद्योगिक नीतियों और ह्यूमनॉइड रोबोट विकास में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। कई ह्यूमनॉइड रोबोट स्टार्टअप कंपनियों ने इस भव्य आयोजन में अपने उत्पाद प्रस्तुत किए। रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूमनॉइड रोबोट और एआई असिस्टेंट ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इन रोबोटों ने तलवार और डंडे के साथ जटिल लड़ाई दृश्य प्रस्तुत किए और यहां तक कि चीनी ‘ड्रंकन फिस्ट’ मार्शल आर्ट शैली की हरकतों का अनुकरण किया।
रॉयटर्स ने बाजार अनुसंधान फर्म ओमडिया के हवाले से बताया कि वर्ष 2025 में वैश्विक स्तर पर भेजे गए लगभग 13 हज़ार ह्यूमनॉइड रोबोटों में से लगभग 90 प्रतिशत की चीनी कंपनियों द्वारा आपूर्ति की गयी थी। मॉर्गन स्टेनली ने अनुमान लगाया है कि 2026 में चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट की बिक्री दोगुनी से अधिक होकर 28 हज़ार तक पहुंच जाएगी।

पीआर न्यूजवायर की रिपोर्ट ने 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला के उप-केंद्र यिवू शहर पर ध्यान केंद्रित किया। रिपोर्ट के अनुसार, यिवू में आयोजित इस कार्यक्रम ने वैश्विक व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया। युगांडा, पेरू और भारत सहित विभिन्न देशों के व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर गर्व व्यक्त किया कि जिस शहर में वे वर्षों से रह रहे हैं वह चीनी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का उप-केंद्र बना।

रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक छोटे वस्तुओं के केंद्र के रूप में, यिवू 200 से अधिक देशों व क्षेत्रों से जुड़ा है। हर साल लगभग 6 लाख अंतर्राष्ट्रीय खरीदार यिवू आते हैं, और 100 से अधिक देशों के करीब 20 हज़ार विदेशी व्यापारी यहां बस गए हैं। यिवू न केवल वस्तुओं का वितरण केंद्र है, बल्कि चीन और विश्व को जोड़ने वाला पुल भी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version