Site icon Dainik Savera Times

हे लिफेंग ने ब्लैकस्टोन ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन श्वार्ज़मैन से मुलाकात की

he-lifeng-met-with-stephen-schwarzman-chairman-and-ceo-of-the-blackstone-group

he-lifeng-met-with-stephen-schwarzman-chairman-and-ceo-of-the-blackstone-group

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने 23 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में ब्लैकस्टोन ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन श्वार्ज़मैन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था ने इस वर्ष की पहली तिमाही में अच्छी शुरुआत की है, जो लचीलेपन और जीवंतता को और प्रदर्शित करती है।

खुलेपन का होगा निरंतर विस्तार

हे लिफेंग के अनुसार चीन उच्च स्तरीय खुलेपन का निरंतर विस्तार करेगा और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देगा। चीन का विशाल बाजार विश्व को अधिक अवसर और अधिक विकल्प प्रदान करेगा। हम ब्लैकस्टोन ग्रुप सहित अधिक विदेशी निवेशित उद्यमों का चीन के साथ सहयोग को और गहरा करने तथा पारस्परिक लाभ और पारस्परिक हितकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए स्वागत करते हैं।

सहयोग पर ध्यान देता है ब्लैकस्टोन ग्रुप

स्टीफन श्वार्ज़मैन ने कहा कि ब्लैकस्टोन ग्रुप चीन के साथ सहयोग पर बड़ा ध्यान देता है, और चीन में अपने कारोबार का विस्तार जारी रखने और अमेरिका-चीन आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने में योगदान देना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version