Site icon Dainik Savera Times

शांगहाई में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित 

18 जुलाई को चीन के शांगहाई शहर में 2026 विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सरकारी एजेंसियों के कई प्रतिनिधियों ने वैश्विक एआई शासन की चुनौतियों से निपटने, एआई प्रौद्योगिकियों की समावेशिता और साझाकरण को बढ़ावा देने और एआई सुरक्षा जोखिमों को रोकने पर चर्चा की। 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता वैश्विक आर्थिक विकास का एक नया इंजन है और पुरानी एवं नयी विकास क्षमताओं के रूपांतरण को गति प्रदान करने वाला कारक है। यह नवाचार और आर्थिक सुरक्षा के वैश्विक परिदृश्य को गहराई से बदल रहा है और मानव समाज के लिए नए अवसर खोल रहा है। साथ ही, यह डेटा उल्लंघन और रोजगार संकट जैसी चुनौतियों और जोखिमों को भी सामने लाता है, जिनके समाधान के लिए दुनिया भर के देशों को मिलकर काम करने की तत्काल आवश्यकता है।

प्रतिभागियों ने कहा कि वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता लाभकारी और समावेशी विकास हासिल कर सकती है या नहीं, यह मूल रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि क्या वास्तविक बहुपक्षवाद का अभ्यास किया जा सकता है और क्या जंगल के कानून – यानी योग्यतम का अस्तित्व और विजेता सब कुछ ले जाता है – को छोड़ा जा सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version