Site icon Dainik Savera Times

हांगकांग एसएआर सरकार ने 2026-2027 का बजट जारी किया

China News

China News

चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार का 2026-2027 का बजट 25 फरवरी की सुबह 11 बजे जारी किया गया। इस बजट का आवरण रंग बैंगनी है, जो तेजी से बदलते बाहरी वातावरण में हांगकांग की आंतरिक आर्थिक गति के निरंतर सुदृढ़ीकरण का प्रतीक है।

हांगकांग के वित्त सचिव पॉल छान मो-पो ने कहा कि मजबूत विदेशी व्यापार, निजी उपभोग में उछाल और अचल निवेश में तीव्र वृद्धि के कारण पिछले वर्ष हांगकांग की अर्थव्यवस्था में तेजी आई। वर्ष के लिए समग्र आर्थिक विकास दर 3.5 प्रतिशत रही, जो लगातार तीसरे वर्ष की वृद्धि दर्शाती है। उनका अनुमान है कि इस वर्ष हांगकांग की अर्थव्यवस्था में 2.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी, और कुल मुद्रास्फीति दर 1.8 प्रतिशत रहेगी।

पॉल छान ने कहा कि एआई अनुप्रयोगों में हो रही तीव्र प्रगति और नई प्रौद्योगिकियों, उद्योगों और उत्पादों के तेजी से उभरने को देखते हुए, वे एआई को औद्योगिक परिवर्तन और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियां तैयार करने और अनुकूल परिस्थितियां बनाने के लिए “एआई+ और औद्योगिक विकास रणनीति समिति” की स्थापना और अध्यक्षता करेंगे। वे विशेषज्ञों, विद्वानों, व्यवसायों और उद्योग पार्क कंपनियों को भी इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे, जिसका प्रारंभिक ध्यान जीवन, स्वास्थ्य और मूर्त बुद्धिमत्ता पर होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version