Site icon Dainik Savera Times

पिछले 5 वर्षों में शीत्सांग ने पठार पर कुल 1,000 सुंदर और सामंजस्यपूर्ण गांवों का निर्माण किया

In the last 5 years, Shitsang has built 1,000 villages on the plateau

In the last 5 years, Shitsang has built 1,000 villages on the plateau

1000 villages built on plateau: शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण मामलों के विभाग से मिली खबर के अनुसार 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान शीत्सांग ने पठार पर कुल 1,000 सुंदर और सामंजस्यपूर्ण गांवों का निर्माण किया, 8 अरब 8 करोड़ युआन की सब्सिडी आवंटित की और 856 ग्रामीण और पशुपालक जीवन पर्यावरण सुधार परियोजनाओं को लागू किया।

जानकारी के अनुसार शीत्सांग ने उच्च ऊंचाई वाले और ठंडे क्षेत्रों में जुड़े शौचालयों के निर्माण, मल और सीवेज के संसाधन उपयोग और सीवेज ट्रकों के लिए पायलट परियोजनाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप 4 लाख 50 हजार से अधिक घरों के शौचालयों का नवीनीकरण पूरा हो गया है और 84.41% की कवरेज दर हासिल हुई है।

वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान को मजबूत करने के संदर्भ में, काउंटी में नगरपालिका ठोस कचरे के छोटे पैमाने पर भस्मीकरण के लिए पायलट परियोजनाएं चलाई गई हैं, पठारी ठोस कचरे से बायोमास के कम कार्बन ऊर्जा उपयोग के लिए एक तकनीकी प्रणाली का गठन किया गया है, और प्लास्टिक प्रदूषकों की रोकथाम और नियंत्रण पर वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया गया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version