Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति के विशेष पर संगोष्ठी आयोजित की

April 11, 2026

ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति के विशेष पर संगोष्ठी आयोजित की

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 10 अप्रैल को आर्थिक स्थिति के विषय पर विशेषज्ञों और उद्यमियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की और उनके सुझाव सुने। इस मौके पर विशेषज्ञों और उद्यमियों ने कहा कि इस साल की पहली तिमाही में चीन में आर्थिक स्थिति अच्छी कायम रही। कुछ सूचकांक अनुमान से अच्छे हैं। हालाँकि बाहरी प्रभाव से आर्थिक विकास में चुनौती आई, लेकिन समग्र नीति ने इसका मुक़ाबला किया और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की शक्ति लगातार इकट्ठा हुई।

विशेषज्ञों और उद्यमियों ने आर्थिक लचीलापन बढ़ाने, विकास का आधार मज़बूत करने और आर्थिक विकास बढ़ाने पर सुझाव पेश किए। विशेषज्ञों और उद्यमियों के भाषण सुनने के बाद ली छ्यांग ने कहा कि इस साल से बाहरी स्थिति और जटिल बनी रही। शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति के मज़बूत नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों के सरकारी विभागों ने और सक्रिय समग्र नीतियों का कार्यान्वयन किया। आर्थिक विकास मज़बूत बना हुआ।

ली छ्यांग ने कहा कि पार्टी के निर्णय और योजना के अनुसार सभी कार्यों का ठोस कार्यान्वयन करना होगा, ताकि आर्थिक विकास का अच्छा रुझान मज़बूत हो सके। समग्र नीति की दक्षता उन्नत होकर नीतिगत समर्थन और सुधार व नवाचार पर कायम रहना होगा। इसके अलावा, सेवा उद्योग का श्रेष्ठ विकास बढ़ाने के साथ एआई से जुड़े व्यवसायियों का विकास भी गहराना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें