Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने अमेरिकी उद्योग व व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

May 15, 2026

ली छ्यांग ने अमेरिकी उद्योग व व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

14 मई की दोपहर को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन यात्रा में उनके साथ आए अमेरिकी उद्योग व व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

ली छ्यांग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बातचीत की और साझा चिंता के प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया, जिससे द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में बढ़ती अस्थिरता और अनिश्चितता के मद्देनजर, चीन और अमेरिका के बीच स्पष्ट और सुगम संवाद और संचार बनाए रखना, और एक स्थिर और स्वस्थ द्विपक्षीय संबंध को सक्रिय रूप से संरक्षित करना न केवल दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, बल्कि वैश्विक शांति और विकास के उद्देश्य में निश्चितता और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करेगा।

चीन, दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, अधिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने, पारस्परिक सफलता और साझा समृद्धि हासिल करने और दोनों देशों तथा विश्व के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए अमेरिका के साथ काम करने को तैयार है।

मुलाकात में अमेरिकी उद्योग व व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंध सर्वोपरि महत्व के हैं, और दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच सफल बैठक ने अमेरिका-चीन आर्थिक और व्यापार सहयोग को नई गति प्रदान की है और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए निश्चितता प्रदान की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें